अगले साल आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के संस्करण की मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर गोवा में आयोजत होगी. ठीक इसी दिन भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. वहीं खिलाड़ियों के रिटेंशन की आखिरी तारीखे 15 नवंबर है. और इसके करीब एक महीने बाद ही गोवा में ऑक्शन की टेबल सजेंगी इसके तुरंत बाद IPL पंजीकृत खिलाड़ियों का पूरा पूल फ्रेंचाइजी को भेजेगा ताकि वे अंतिम सूची और नीलामी वाले सप्ताह में आने वाले सेटों के क्रम की घोषणा से पहले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर सकें. साल 2026 सीज़न समाप्त होने के बाद से अभी तक IPL ट्रेड विंडो में केवल दो ट्रेड देखने को मिले हैं. IPL के नियमों के अनुसार यह ट्रेड विंडो एक सीज़न समाप्त होने के एक महीने बाद शुरू होती है. और नीलामी की तारीख से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है और फिर अगले सीज़न की शुरुआत से एक महीने पहले तक जारी रहती है.
खिलाड़ियों के रिटेंश के नियम
आईपीएल रिटेंशन नियम इस बात पर निर्भर करते हैं कि नीलामी मेगा है या मिनी. चलिए बारी-बारी से दोनों के बारे में जान लीजिए:-
मेगा ऑक्शन के नियम
कुल रिटेंशन
मेगा ऑक्शन के तहत किए जाने वाले निटेंशन के तहत एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. इसमें सीधे रिटेन किए गए खिलाड़ी और राइट-टू-मैच कार्ड दोनों शामिल हैं.
खिलाड़ियों का संयोजन
खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन: इन 6 खिलाड़ियों में अधिकतम 5 कैप्ड इस नीलामी के तह 6 खिलाड़ियों में आप अधिकतम 5 कैप्ड (देश के लिए खेल चुके) खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकते हैं, जबकि दो अनकैप्ड (देश के लिए न खेले) भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं
.
मेगा ऑक्शन का पर्स
मेगा ऑक्शन के लिए कुल पर्स 120 करोड़ रुपये तय किया गया है. खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पर्स से नीचे दिए गए स्लैब के अनुसार पैसे कटते हैं:
पहला खिलाड़ी: 18 करोड़ रुपये
दूसरा खिलाड़ी: 14 करोड़ रुपये
तीसरा खिलाड़ी: 11 करोड़ रुपये
चौथा खिलाड़ी: 18 करोड़ रुपये
पांचवां खिलाड़ी: 14 करोड़ रुपये
अनकैप्ड खिलाड़ी करोड़ रुपये (प्रति खिलाड़ी)
राइट टू मैच कार्ड
ऑक्शन के दौरान जब किसी खिलाड़ी पर RTM लगाया जाता है, तो सबसे ऊंची बोली लगाने वाली टीम को एक आखिरी बार अपनी बोली बढ़ाने का मौका मिलता है. इसके बाद पुरानी फ्रेंचाइजी उस नई बढ़ी हुई रकम को मैच करके खिलाड़ी को वापस ले सकती है.
अनकैप्ड नियम:
अगर किसी भारतीय खिलाड़ी ने पिछले 5 साल से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और उसके पास BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, तो उसे अनकैप्ड माना जाता है.
मिनी ऑक्शन के नियम
खिलाड़ियों को रिटेन करना
टीमें अपने कॉन्ट्रैक्ट वाले कितने भी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं और बाकी को रिलीज (मुक्त) कर सकती हैं. इसमें कोई अधिकतम सीमा नहीं होती
आरटीएम कार्ड
मिनी ऑक्शन में कोई RTM कार्ड नहीं होता है
ऑक्शन पूल
फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए गए सभी खिलाड़ी सीधे ऑक्शन पूल में आ जाते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं