विज्ञापन

मुंबई लोकल ठप होने से ट्रैक पर चलने को मजबूर यात्री, 3 लोगों के शव मिलने से हड़कंप

मुंबई लोकल सेवाओं में बाधा के बीच यात्रियों को ट्रैक पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे घाटकोपर-विखरोली सेक्शन और भांडुप इलाके में कुल 3 लोगों की मौत हो गई.

मुंबई लोकल ठप होने से ट्रैक पर चलने को मजबूर यात्री, 3 लोगों के शव मिलने से हड़कंप
मुंबई लोकल ठप, ट्रैक पर चलने को मजबूर यात्री
IANS

मुंबई के सेंट्रल रेलवे मार्ग पर सोमवार को घाटकोपर-विक्रोली सेक्शन के बीच दो शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई. वहीं भांडुप इलाके में एक व्यक्ति की मौत की भी सूचना सामने आई है. रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौतों के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर परिचालन प्रभावित हुआ, जिससे लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं. ट्रेनों की आवाजाही में देरी के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेल सेवाएं प्रभावित होने के कारण कई यात्रियों ने सड़क मार्ग का रुख किया, जिससे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया. जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं और यातायात की रफ्तार बेहद धीमी हो गई.

पुलिस और रेलवे अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं. साथ ही यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने और रेल परिचालन सामान्य करने के प्रयास जारी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Local Train, Mumbai Local, Mumbai Local 15 Coach Trains, Mumbai Local Trains, Mumbai Local Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com