त्रिपुरा के एक युवक पर कथित नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में आए आमिर शौकीन ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूरे मामले पर माफी मांगी है. बातचीत के दौरान आमिर काफी भावुक दिखाई दिए और कैमरे के सामने रो पड़े. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बयान पर अफसोस है और वह इस पूरे घटनाक्रम के लिए माफी मांगते हैं. आमिर शौकीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया था. वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की. आरोप है कि वीडियो में त्रिपुरा के युवक के खिलाफ आपत्तिजनक और नस्लीय टिप्पणी की गई थी.
अहमदाबाद पहुंची दिल्ली पुलिस
मामले की जांच के तहत दिल्ली के सदर बाजार थाने की पुलिस टीम आरोपी आमिर शौकीन को लेकर अहमदाबाद पहुंची. यहां पुलिस ने कथित घटना से जुड़े स्थानों पर क्राइम सीन रिक्रिएशन की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान पुलिस टीम ने घटनाक्रम को समझने और जांच को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी जानकारी जुटाई.
पुलिस कस्टडी में है आरोपी
फिलहाल आमिर शौकीन दिल्ली पुलिस की कस्टडी में हैं. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वीडियो किस परिस्थिति में बनाया गया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था.
माफी के बाद भी जारी रहेगी जांच
कैमरे पर माफी मांगने और भावुक होने के बावजूद कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी. पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस पूरे प्रकरण ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार और संवेदनशील टिप्पणियों को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें-
त्रिपुरा के युवक का मजाक उड़ाने वाला कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार, करोलबाग से दबोचा गया आमिर शौकीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं