विज्ञापन

संजू सैमसन-अभिषेक के साथ अन्याय होगा? वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन पर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

दिनेश कार्तिक की मानें तो अगर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग नहीं करते हैं तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी.

संजू सैमसन-अभिषेक के साथ अन्याय होगा? वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन पर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
वैभव की बैटिंग पोजिशन पर दिनेश कार्तिक

काइस्टचर्च में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम मैनेजमेंट ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में तो शामिल किया, लेकिन उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. वैभव अपने करियर में पहली बार इस बैटिंग पोजिशन पर खेले थे. गंभीर एंड कंपनी के इस फैसले को लेकर काफी बहस हो रही है क्योंकि 15 साल का यह विस्फोटक बल्लेबाज सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुआ. हालांकि, दिनेश कार्तिक का मानना है कि वैभव में काफी क्षमता है और उन्हें नंबर-3 पर ही खेलना चाहिए. दिनेश कार्तिक की मानें तो अगर संजू सैमसन और अभिषेक की सलामी जोड़ी को तोड़ा गया तो यह नांइसाफी होगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबलो को लेकर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा,"मुझे सच में लगता है कि उनमें टैलेंट है-बाकी सब बातें छोड़ दें-उनमें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की पूरी क्षमता है." वैभव की रणनीति को पढ़ने की कला पर दिनेश कार्तिक ने दलीफ ट्रॉफी के मैच का जिक्र किया. उन्होंने कहा,"साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने चार दिवसीय मैच में उनके लिए काफी दिलचस्प फील्डिंग सेट की थी. उन्होंने लॉन्ग ऑफ, स्वीपर, लॉन्ग ऑन और डीप मिड-विकेट पर फील्डर लगाए थे, साथ ही दो स्लिप और एक गली भी रखी थी."

कार्तिक ने आगे कहा,"मैं सोच रहा था कि देखते हैं वैभव इसे कैसे समझते हैं और कैसे खेलते हैं. उन्होंने बहुत समझदारी से खेला, कुछ सिंगल लिए. फिर जब सिराज और तिलक वर्मा ने फील्डिंग को थोड़ा करीब लाने का फैसला किया, तो वैभव ने गेंद को सीधे बीच में खेल दिया. यह एक ऐसा खिलाड़ी है जो किसी भी स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल सकता है."

दिनेश कार्तिक ने वैभव को नंबर-3 पर खिलाने की वकालत करते हुए कहा,"मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं है क्योंकि वह बहुत खास है. उस लड़के में जबरदस्त टैलेंट है. अगर वह रेड-बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर पाता है और अपना प्रभाव छोड़ता है, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह नंबर तीन पर भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है. मुझे लगता है कि संजू और अभिषेक के साथ यह नाइंसाफी होगी, क्योंकि वे एक बहुत ही खतरनाक जोड़ी के रूप में उभर रहे हैं. फिर आप किसी और को फिट करने के लिए इस जोड़ी को क्यों बदलेंगे? क्या वह खिलाड़ी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छा नहीं है?"

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी बात खत्म करते हुए आगे कहा,"सिर्फ इसलिए कि आपने उसे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते नहीं देखा है, इसका मतलब यह नहीं कि वह ऐसा नहीं कर सकता. जब तक आप उसे नंबर तीन पर नहीं उतारते और देखते नहीं कि वह क्या कर सकता है, तब तक हमें कोई जल्दबाजी में नतीजा नहीं निकालना चाहिए." 

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने माना कि जिस तरह से अभिषेक और संजू ने पहले टी20 में भारत को शुरुआत दिलाई थी, उसके बाद उनके बैटिंग क्रम में बदलाव करना अच्छा फैसला नहीं होगा. कार्तिक ने कहा,"जहां तक संजू सैमसन की बात है, तो वे ओपनिंग नहीं कर सकते-ऐसा कहना गलत होगा, क्योंकि उन्होंने 5.5 ओवर में ही 94 रन बना दिए थे. मुझे नहीं लगता कि आपको और ज्यादा की लालच करनी चाहिए. इतना काफी है."

उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा,"वे 225 रनों का पीछा कर रहे थे, और भारत को उस लक्ष्य तक पहुंचाने में उनका सबसे बड़ा योगदान था. उन्होंने टीम को एक शानदार और धमाकेदार शुरुआत दी थी. आप हर बार 246 रन बनाने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? यहां तक कि वह खिलाड़ी भी ऐसा नहीं कर सकता, तो फिर थोड़ा धैर्य क्यों नहीं रखा जाता?"

यह भी पढ़ें: Ballon d'Or 2026: किसके सिर सजेगा फुटबॉल का सबसे बड़ा ताज? कौन-कौन दावेदार, कहां देख पाएंगे LIVE

यह भी पढ़ें: पीवी सिंधू की नजर हाइलो ओपन खिताब पर, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी भी दिखाएंगे दम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Krishnakumar Dinesh Karthik, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com