चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को अपने लंबे समय से जुड़े बैटिंग कोच माइक हसी से अलग होने का फैसला किया है. IPL 2027 से पहले टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, उसी के तहत यह कदम उठाया गया है. माइक हसी ने इस फ्रेंचाइजी के लिए छह सीजन खेलने के बाद, 2018 में चेन्नई के बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली थी.
चेन्नई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हसी से अलग होने की घोषणा करते हुए लिखा,"2008 में पहले सीजन से ही, आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं." "पीली जर्सी में आपका सफर सिर्फ आपके बनाए रनों या आपके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ियों से ही नहीं जाना जाएगा, बल्कि उन सालों में आपने इस फ्रेंचाइजी के प्रति जो समर्पण, विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है, उसके लिए भी याद रखा जाएगा." बयान में आगे कहा गया,"हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास रहेगी, 'हसमिस्टर'. जो एक बार सुपर किंग बन गया, वह हमेशा के लिए सुपर किंग ही रहता है."
From the very first season in 2008, you have been an integral part of the Chennai Super Kings family. Your journey in Yellow has been defined not just by the runs you scored and the players you mentored, but by the dedication, humility, and unwavering commitment you brought to this franchise over the years. Your place in our history will forever remain special, Hussmeister. Once a Super King, always a Super King. 💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 26, 2026
सुपर किंग्स ने बॉलिंग कोच एरिक सिमंस को भी आधिकारिक तौर पर विदाई दी है. उनकी जगह अब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा लेंगे. चेन्नई ने लिखा,"2018 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा रहे एरिक सिमंस ने हमारी बॉलिंग यूनिट को तैयार करने और टीम की सफलता में बड़ा योगदान दिया है." "आपकी समर्पित सेवा और योगदान के लिए हम आपका दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. धन्यवाद, एरिक सिमंस. आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं."
टीम के असिस्टेंट कोच राजीव कुमार और फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर भी IPL 2027 में टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे. पांच बार की चैंपियन रही यह टीम 2023 में लीग जीतने के बाद से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. इसके बाद के सालों में टीम 5वें (2024), 10वें (2025) और 8वें (2026) स्थान पर रही.
लगातार खराब प्रदर्शन के कारण फ्रेंचाइजी ने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ अपना लंबा साथ खत्म करने का फैसला किया. फ्लेमिंग अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. फ्लेमिंग की जगह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने ले ली है. अगले साल का IPL सुपर किंग्स के साथ उनका पहला असाइनमेंट होगा.
यह भी पढ़ें: पीवी सिंधू की नजर हाइलो ओपन खिताब पर, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी भी दिखाएंगे दम
यह भी पढ़ें: यूथ ओलंपिक 2026: भारतीय दल का हुआ ऐलान, 11 खेलों में हिस्सा लेंगे 17 एथलीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं