Who Is Ravi Shastri's Daughter: रवि शास्त्री को उनकी पीढ़ी के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है. यह पूर्व क्रिकेटर अक्सर पुराने और मौजूदा क्रिकेटरों के बारे में बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं. वर्तमान में रवि शास्त्री कमेंटेटर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. उन्हें दुनिया का बेहतरीन कमेंटेटर में से एक माना जाता है. संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट के मैदान के बाहर रवि शास्त्री का जलवा आज भी कायम है. एक ओर जहां फैन्स बतौर क्रिकेटर शास्त्री के बारे में सबकुछ जानते हैं लेकिन पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद हैं. ऐसे में आज जानते हैं कि शास्त्री के उन पहलुओं के बारे में जिसके बारे में लोग कम जाते हैं.
कौन है रवि शास्त्री की बेटी अलेखा शास्त्री
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि रवि शास्त्री ने 18 मार्च 1990 को रितु सिंह से शादी की थी. इस जोड़े के घर 2008 में एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम अलेखा शास्त्री रखा गया. शादी के 22 साल के बाद रवि शास्त्री और रितु सिंह 2012 में अलग हो गए. खबरों की मानें तो जब उनके माता-पिता अलग हुए, तब अलेखा शास्त्री की उम्र सिर्फ चार साल की थीं.
मां के साथ रहती हैं अलेखा शास्त्री
साल 2012 में कोर्ट से तलाक मिलने के बाद, अलेका शास्त्री की कस्टडी उनकी मां रितु सिंह को सौंप दी गई. तलाक के बावजूद, रवि और रितु आज भी अपनी बेटी की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलेखा शास्त्री के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन साल 2023 में अलेखा 13 साल की थीं, जिसका मतलब है कि उनका जन्म 2008 में नहीं, बल्कि 2010 में हुआ था.
डांसर और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी हैं अलेखा
यह कहना सही होगा कि मीडिया में रवि शास्त्री की बेटी अलेखा शास्त्री की जन्मतिथि को लेकर काफी कन्फ्यूजन है, क्योंकि उनके माता-पिता ने उनकी पर्सनल जानकारी को छिपाकर रखा है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलेका एक ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं. इसके अलावा,वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी किया करती हैं. हालांकि इंटरनेट पर उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं .
ये भी पढ़ें-नंबर-2 किशोर जेना, नंबर-1 रोहित यादव, नीरज चोपड़ा के बाद 80m+ भाला फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
ये भी पढ़ें- भारत के T20I स्क्वाड में जगह न मिलने पर क्रुणाल पंड्या का छलका दर्द, ऐसे रिएक्ट कर बढ़ाई हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं