Who is Priyansh Arya: चंडीगढ़ में प्रियांश आर्य का तूफान देखने को मिला. जहां एक छोर से पंजाब किंग्स के विकेट गिर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ प्रियांश आर्य क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 39 गेंदों में शतक लगाकर तहलका मचा दिया. प्रियांश आर्य आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. इसके अलावा यह आईपीएल में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक है. प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स ने आईपीएल नीलामी में 3.8 करोड़ में खरीदा था, उस दौरान सबकी नजरें इस खिलाड़ी पर ही थीं.
एक ओवर में छह छक्के जड़कर बटोरी सुर्खियां
आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में प्रियांश आर्य को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होड़ मची थी. अंत में बाजी पंजाब किंग्स ने मारी. उन्होंने उनके लिए 3.80 करोड़ रुपये खर्च किए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियांश आर्य सबसे पहले, एक ओवर में छह छक्के लगाकर चर्चा में आए थे. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार के लिए खेलते हुए एक ओवर में छह छक्के लगाए थे.
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 308 रन बनाए. इस दौरान आर्य ने 50 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली. यह वही मैच था, जिसमें प्रियांश ने स्पिनर मनन भारद्वाज को एक ओवर में छह छक्के लगाए थे. आर्य के सभी छक्के सामने की ओर आए थे. प्रियांश आर्य ने दिल्ली लीग में 10 पारियों में 67.56 की औसत और 198.69 की स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए थे. उन्होंने इस पूरी लीग में 43 छक्के जड़े थे .
गौतम गंभीर से कनेक्शन
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, आर्य के माता-पिता दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और उन्होंने गौतम गंभीर के पूर्व कोच संजय भारद्वाज के अंदर प्रशिक्षण लिया है. आर्य ने 9-10 साल की उम्र में इस अकादमी में अपना नाम लिखवाया था.
रिपोर्ट के अनुसार, आर्य ने कहा,"मैंने गौतम गंभीर, नितीश राणा और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करते हुए देखते, घंटों बिताएं हैं." "सर हमें नेट के पीछे से उन्हें देखने को कहते थे. हमारे लिए उन सभी को करीब से खेलते देखना रोमांचकारी था."
जायसवाल के साथ करते पारी की शुरुआत
अगर किस्मत ने प्रियांश आर्य का साथ दिया होता तो यह बल्लेबाज 2020 अंडर-19 विश्व कप में यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग करता हुआ दिखते. लेकिन बीसीसीआई के एक नियम के चलते वो अयोग्य करार दिए गए.

ट्रेनिंग के दौरान प्रियांश आर्य
Photo Credit: Insta@-_arya_priyansh
रिपोर्ट के अनुसार, आर्य ने अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर होने को लेकर कहा,"जब एक चयनकर्ता (अमित भंडारी, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज) ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अंडर-16 में हूं, तो मैंने उन्हें बताया कि मैं योग्य नहीं हूं और अंडर-19 के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा हूं. मैंने अंडर-19 ट्रायल गेम्स में रन बनाए थे, इसलिए मैं आश्वस्त था."
आर्य ने आगे कहा,"उस समय, मुझे ऐसे नियम की जानकारी नहीं थी, जिसके तहत यदि आपने अंडर-16 में आयु परीक्षण नहीं कराया है, तो आप केवल दो साल के लिए अंडर-19 खेलने के लिए पात्र होंगे. जब मैं 17 साल का था, तब तक मैं अंडर-19 खेल चुका था."
उस फैसले ने आर्य को अंडर-19 विश्व कप से बाहर कर दिया. दिल्ली की सीनियर टीम में जगह बनाने में उन्हें तीन साल और लग गए और 2024-25 तक उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया.
आईपीएल नीलामी से पहले ठोका शतक
आर्य ने आईपीएल नीलामी से पहले शतक ठोककर सनसनी मचाई थी. उन्होंने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला जैसे दिग्गज गेंदबाजों के सामने शतक लगाया था. यह शतक नीलामी से ठीक पहले आया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आर्य के दिल्ली के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 176.63 की स्ट्राइक रेट से नौ पारियों में 325 रन बनाए.
आईपीएल में मचाया गर्दा
प्रियांश आर्य अब आईपीएल 2025 में गर्दा मचा रहे हैं. पंजाब ने गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2025 सीजन का आगाज किया था और इस बल्लेबाज ने इस मैच में 47 रन बनाए थे. इसके दो मैच में प्रियांश फ्लॉप रहे, जहां उनके बल्ले से 8 और शून्य रन निकले. लेकिन चेन्नई के खिलाफ उन्होंने शतक लगाकर दमदार वापसी की. आर्य ने 42 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों के दम पर 103 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: 4,0,4,6,4,6... निकोलस पूरन ने मचाया कोहराम, आंद्रे रसेल की उड़ा दी धज्जियां
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: निकोलस पूरन ने मचाया गदर, सहवाग, क्रिस गेल, ऋषभ पंत, मैक्सवेल को एक साथ छोड़ा पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं