विज्ञापन

'दोस्त के ओवर में लगातार 5 चौके...और फटकार', बॉलर ने खुद बयां की धोनी की 'अनटोल्ड स्टोरी'

अब जब धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है, तो उनके साथ रेलवे के 'खड़गपुर दौर' में क्रिकेट खेल चुके दोस्तों और साथियों ने उनके साथ उस समय के किस्सों को याद किया है

'दोस्त के ओवर में लगातार 5 चौके...और फटकार', बॉलर ने खुद बयां की धोनी की 'अनटोल्ड स्टोरी'
धोनी खड़गपुर के दिनों में उस समय के साथियों के दौरान
source: X

साल: 2003

जगह: खड़गपुर का रेलवे मैदान

रेलवे के अलग-अलग जोन के खिलाड़ी आपस में टीम बांटकर प्रैक्टिस मैच खेलने की तैयारी कर रहे थोे.  कुछ ही दिन बाद घरेलू रणजी ट्राफी शुरू सीजन शुरू होने वाला था. और रेलवे में कार्यरत खिलाड़ी भी अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए थे. और मंगलवार को आईपीएल से अप्रत्यक्ष रूप से संन्यास लेने वाले चेन्नई सुपर किंग्स और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी भी इन्हीं खिलाड़ियों में से एक थे. जब मैच शुरू हुआ, तो धोनी पारी की शुरुआत करने आए और दूसरी टीम से उनके सामने बॉलिंग के लिए तैयार थेउस समय मध्य प्रदेश के लिए जूनियर स्तर पर खेल चुके खासे तेज गेंदबाज और धोनी के दोस्त जयेश शुक्ला.

यह भी पढ़ें: धोनी के 18 बेमिसाल साल, कमाई कमाल, आईपीएल से ही कमाए कुल इतने करोड़, 4 बड़ी बातें

जयेश पूरे जोश के साथ पहला ओवर लकेर आए...लेकिन धोनी ने एक के बाद एक ओवर में 5 चौके उनके खिलाफ जड़ डाले. और जड़े इन प्रचंड पांच चौकों का असर ऐसा हुआ कि जयेश आगे मैच में ओवर डालने की हिम्मत ही नहीं कर सके. आखिरकार जयेश ने साथियों को बहुत जोर देने पर गेंदबाजी तो की, लेकिन उन्होंने ऑफ स्पिन के रूप में गेंदबाजी की.  साफ है कि धोनी के जड़े 5 चौकों का जयेश की मनोदशा पर ऐसा असर हुआ कि जयेश पेसर से स्पिनर बन गए! ठीक साल 1996 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मनोज प्रभाकर जैसा हाल. बहरहाल, जयेश कहते हैं, 'यह सही है कि उस ओवर में माही ने मेरी खासी पिटाई की, लेकिन वो यादें आज भी मेरे लिए ऐसी हैं, जैसे कल की ही बात हो. और अभी भी जब भी नियमित अंतराल पर मेरी उनसे बात  होती है, तो माही अभी भी उन चौकों की याद दिलाकर मेरी टांग-खिंचाई करने से नहीं चूकता.'

Latest and Breaking News on NDTV

(नोट: खड़गपुर के दिनों में एमएस धोनी (घेरे में) और जयेश शुक्ला दाएं से दूसरे (हाथ में  कैप लिए हुए))

जयेश उन दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'वास्तव में गेंदबाजी करने से पहले मैंने धोनी को वॉर्न किया कि मैं पहली ही गेंद तुम्हें बाउंसर फेंकने जा रहा हूं. लेकिन इस पर धोनी ने मुझे  डांट लगा दी.' उन्होंने कहा, 'धोनी ने डांटते हुए कहा कि जब बाउंसर डालने जा रहा है, तो मुझे क्यों बता रहा है. मैं तो पहले ही अलर्ट हो जाउंगा.' बहरहाल, जयेश ने बाउंसर फेंकी, तो धोनी ने इसे ही नहीं, बल्कि अगली चार गेंदों लगातार गेंदों को भी बाउंड्री के पार भेज दिया. कुल मिलाकर धोनी ने इस मैच में करीब 60-70 गेंदों पर बिना आउट हुए डेढ़ सौ रन की पारी खेली थी. जयेश ने कहा, ' इस घटना से आप जान सकते हैं कि तब भी धोनी का खेल को लेकर नजरिया कितना शानदार था. और अगर एमएस इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचे, तो उसकी सबसे बड़ी वजह उनका खेल के प्रति नजरिया ही रहा, जो नियमित अंतराल पर उनकी बातों और मीडिया से बातचीत में साफ-साफ दिखाई पड़ा.'

वहीं, इसी मुकाबले में धोनी की टीम के लिए खेलने वाले रेलवे के एक और क्रिकेटर शैलेंद्र श्रीवास्तव में बताया, 'मैं उस टीम में धोनी वाली टीम में ही था. और धोनी के बल्ले से निकला एक बहुत ही पावरफुल शॉट पर कवर पर खड़े एक फील्डर ने उछलकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन शॉट इतना पावरफुल था कि वह फील्डर के हाथ को छूता हुआ बाउंड्री के ऊपर से छह रन के लिए चला गया.' उन्होंने कहा, ' इतनी पावर देखकर सभी हैरान थे और उस समय भी हम आपस में धोनी के शॉटों की ताकत के बारे में बात करते थे. तब भी उनके शॉट रेलवे सर्किल के खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com