विज्ञापन

धोनी के 18 बेमिसाल साल, कमाई कमाल, आईपीएल से ही कमाए कुल इतने करोड़, 4 बड़ी बातें

यह आईपीएल टूर्नामेंट ही था, जिसने धोनी की कद, लोकप्रियता और उनकी मार्केट वैल्यू को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया. और अब उनके चाहने वालों को पूर्व कप्तान की सबसे ज्यादा कमी खलेगी

धोनी के 18 बेमिसाल साल, कमाई कमाल, आईपीएल से ही कमाए कुल इतने करोड़, 4 बड़ी बातें
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी
source: X

चेन्नई सुपर किंग्स के मंगलवार को पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अपना मेन्टॉर नियुक्त करते ही इस मेगा टूर्नामेंट के एक युग का अंत हो गया. करोड़ों फैंस आईपीएल में उनके धुआंधार अंदाज, गजब कप्तानी और 5 खिताब को याद करेंगे. इसमें दो राय नहीं कि इस टूर्नामेंट ने धोनी के कद, लोकप्रियता और बाजार का बड़ा बनाने में बड़ा योगदान दिया. धोनी कुल आईपीएल करियर के 18 में से 16 साल चेन्नई और दो साल राइजिंग पुणे वॉरियर्स के लिए खेले. और इस दौरान पर पैसा भी छप्पर फाड़ कर बरसा. चलिए डिटेल से जानिए कि धोनी को साल दर साल कितनी फीस मिली और उन्होंने टूर्नामेंट से कितने पैसे कमाए. 

MS Dhoni Retires: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर होंगे 'थाला'

एमएस धोनी की आईपीएल सैलरी (2008 से 2026) और कुल योग

                                     वर्ष
टीमफीस
2008चेन्नई सुपर किंग्स₹6 करोड़
2009चेन्नई सुपर किंग्स₹6 करोड़
2010चेन्नई सुपर किंग्स₹6 करोड़
2011चेन्नई सुपर किंग्स₹8.28 करोड़
2012चेन्नई सुपर किंग्स₹8.28 करोड़
2013चेन्नई सुपर किंग्स₹8.28 करोड़
2014चेन्नई सुपर किंग्स₹12.5 करोड़
2015चेन्नई सुपर किंग्स₹12.5 करोड़
2016राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स₹12.5 करोड़
2017राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स₹12.5 करोड़
2018चेन्नई सुपर किंग्स₹15 करोड़
2019चेन्नई सुपर किंग्स₹15 करोड़
2020चेन्नई सुपर किंग्स₹15 करोड़
2021चेन्नई सुपर किंग्स₹15 करोड़
2022चेन्नई सुपर किंग्स₹12 करोड़
2023चेन्नई सुपर किंग्स₹12 करोड़
2024चेन्नई सुपर किंग्स₹12 करोड़
2025चेन्नई सुपर किंग्स₹4 करोड़
2026चेन्नई सुपर किंग्स₹4 करोड़
कुल योग ₹193.06 करोड़

कमाई से जुड़ी 4 बड़ी बातें

1. शुरुआत (2008–2010): पहले आईपीएल सीजन (2008) की नीलामी में एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग ₹6 करोड़) में खरीदा था, जो शुरुआती तीन साल तक समान रहा. 

2. राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (2016–2017): जब सीएसके पर दो साल का प्रतिबंध लगा था, तब धोनी ने दो सीजन (2016 और 2017) के लिए इस टीम कारतिनिधित्व किया था, जहां उनकी फीस ₹12.5 करोड़ थी।

3. सर्वश्रेष्ठ सैलरी (2018–2021): चेन्नई की लीग में वापसी के बाद 2018 से 2021 के दौरान उनकी रिटेंशन फीस ₹15 करोड़ प्रति वर्ष थी, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे अधिक सैलरी स्लैब रहा है.

4. अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेंशन (2025–2026): आईपीएल के नए नियमों के तहत अनकैप्ड प्लेयर रूल लागू होने के बाद धोनी को सीएसके ने ₹4 करोड़ में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Chennai Super Kings, IPL 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com