भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाना है और इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर जैक लीच विशाखापत्तनम टेस्ट से बाहर हो गए है. बता दें, हैदराबाद में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया के फैंस को दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ ब्रेंडन मैकुलम ने दूसरे टेस्ट से पहले साफ किया है कि विशाखापत्तनम में टीम बिना पूरी तरह से स्पिन आक्रमण के साथ उतरने में संकोच नहीं करेगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें सबसे अनुभवी स्पिनर जैक लीच है. बाएं हाथ के स्पिनर, जिन्होंने फील्डिंग के समय आउटफील्ड में अपने बाएं घुटने को दो बार चोटिल किया और फिर चौथी पारी में गेंदबाजी करके इस चोट को और बढ़ा लिया, उन्होंने टेस्ट मैच से दो दिन पहले विशाखापत्तनम में अभ्यास सत्र में गेंदबाजी नहीं की है. जैक लीच को लंगड़ाते हुए देखा गया और उन्हें इंग्लैंड के अभ्यास सत्र के इतर उपचार लेते देखा गया.
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी इसकी पुष्टी की है कि जैक लीच सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड उम्मीद कर रहा था कि चोट ठीक हो जाएगी और लीच शुक्रवार को विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि 32 वर्षीय खिलाड़ी को बाहर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
हालांकि, इंग्लैंड के पास अब ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर हैं, जो वीजा मुद्दों के कारण भारत देर से पहुंचे और परिणामस्वरूप हैदराबाद में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है और माना जा रहा है कि युवा अनकैप्ड ऑफ स्पिनर शोएब बशीर, लीच की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं. मैकुलम ने यूएई में टीम कैंप के दौरान बशीर द्वारा प्रबंधन को प्रभावित करने की बात कही है.
जैक क्रॉली ने बशीर के बारे में कहा,"वह एक बेहतरीन बच्चा है, उसके बारे में बहुत कुछ है. वह जानता है कि वह अपनी गेंदबाजी के साथ क्या करने की कोशिश कर रहा है, और वह खुद का बैक करता है. मुझे यह पसंद है और मुझे लगता है कि अगर उसे इस सीरीज में मौका मिला तो वह अच्छा प्रदर्शन करेगा."
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "उन्होंने पता है क्या किया..." टीम इंडिया को मिली हार के बाद जमकर बरसे आकाश चोपड़ा
यह भी पढ़ें: "जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा..." कार एक्सिडेंट पर ऋषभ पंत ने पहली बार की खुलकर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं