विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2023

"अब विंडीज को यह बदलाव करना होगा", World Cup Qualifiers से बाहर होने के बाद होल्डर ने दी सलाह

Scotland vs West Indies: शनिवार को यहां विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ सात विकेट की हार के साथ वेस्टइंडीज प्रतियोगिता से बाहर हो गया.

"अब विंडीज को यह बदलाव करना होगा", World Cup Qualifiers से बाहर होने के बाद होल्डर ने दी सलाह
विंडीज ऑलराउंडर जेसन होल्डर
हरारे:

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) ने टीम के भारत में होने वाले  World Cup 2023 के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद साथी क्रिकेटरों से अपील की कि वे खेल की बेहतरी के लिए ‘प्रांतीय' मानसिकता छोड़ें और ‘एक क्षेत्र' के रूप में साथ आएं. दो बार का विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज 1975 में विश्व कप की शुरुआत के बाद से पहली बार 50 ओवर के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगा. शनिवार को यहां विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ सात विकेट की हार के साथ वेस्टइंडीज प्रतियोगिता से बाहर हो गया. वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन पर ढेर हो गई जिसके जवाब में स्कॉटलैंड ने छह से अधिक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला टी20 और वनडे टीम का ऐलान, नामों पर नजर दौड़ा लें

होल्डर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि क्रिकेट निजी चीज या प्रांतीय चीज नहीं है। हमें एक क्षेत्र के रूप में एकजुट होना होगा और सोचना होगा कि एक समूह के रूप में हमें कैसे आगे बढ़ना है.' होल्डर ने शनिवार को 45 रन बनाने के अलावा एक विकेट चटकाया.

टीम की संचालन संस्था क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) छह संघों का समूह है जिसमें बारबडोस, ग्याना, जमैका, लेवर्ड आइलैंड्स, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और विंडवर्ड आइलैंड्स शामिल हैं. ऑलराउंडर होल्डर ने कहा कि उनकी टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले की अहमियत पता थी और उनके पास अच्छा मौका था लेकिन वे अंत में जीत दर्ज नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि हमें पता था कि क्या दांव पर लगा है और हमारे पास क्वालीफाई करने का मौका था। हमारे पास स्कॉटलैंड को हराने का मौका था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए.'

--- ये भी पढ़ें ---

* WC 2023 Qualifier: स्कॉटलैंड के खिलाफ सात विकेट से हार के बाद वेस्टइंडीज विश्व कप क्वालीफायर से बाहर

* T20 Blast: शाहीन अफरीदी का गदर, एक ही ओवर में 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज कर मचाई खलबली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jason Omar Holder, ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023, West Indies, Scotland, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com