West Indies vs South Africa, Most Ssixes in a Single T20 World Cup Edition: वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इतिहास रच दिया है. रोवमैन पॉवेल एंड कंपनी टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इससे पहले यह खास रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नाम दर्ज था. कंगारू टीम ने साल 2010 में छक्कों की बारिश करते हुए कुल एक एडिशन में 57 छक्के लगाए थे. वही जारी सीजन में कैरेबियन बल्लेबाजों ने 'सुपर 8' मुकाबले तक ही 62 छक्के जड़ दिए हैं.
खास लिस्ट में तीसरे और चौथे स्थान पर भी वेस्टइंडीज का ही नाम आता है. कैरेबियन टीम ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 49 छक्के जड़े थे. इसके अलावा खिलाड़ियों ने 2016 में भी जमकर छक्के बरसाए थे. इस साल कैरेबियन टीम की तरफ से कुल 43 छक्के देखने को मिले थे. 5वें स्थान पर यूएसए की टीम का नाम आता है. यूएसए ने जारी सीजन में 42 छक्के लगाए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन अबतक सराहनीय रहा है. टीम लीग राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'सुपर 8' में पहुंचने में कामयाब रही. हालांकि, यहां वह अपने पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त खा बैठी. मगर रोवमैन पॉवेल एंड कंपनी ने अपने दूसरे मुकाबले में जबर्दस्त तरीके से वापसी की और यूएसए को हराते हुए सेमी फाइनल की आस जिंदा रखी है.
टीम का निर्णायक मुकाबला आज एंटीगुआ में खेला जा रहा है. यहां उसे ना केवल जीत की दरकार है, बल्कि रन औसत में भी सुधार करनी है. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा करते हुए सेमी फाइनल का टिकट कटा पाएगी. फिलहाल तो एंटीगुआ में बारिश हो रही है.
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को रौंदने के बाद नवीन उल हक का वायरल हुआ 2 शब्दों वाला पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं