Naveen ul haq Cryptic Instagram Post Goes Viral: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है. बहुत ही कम समय में इस टीम ने आईसीसी के बड़े प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लोगों को चौंकाया है. जारी टूर्नामेंट में भी अफगान लड़ाके कई बड़ी टीमों को धूल चटा चुके हैं. ऐसे में अब भी ये कहना कि ये टीम तुक्के से जीत हासिल करती है, बहुत गलत होगा.
कंगारू टीम को शिकस्त देना बहुत बड़ी होती है. वो भी आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में तो वह एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं. लेकिन यह करिश्मा अफगानिस्तान की टीम ने कर दिया है. टूर्नामेंट का 48वां मुकाबला 23 जून को सेंट विंसेंट में खेला गया. यहां राशिद एंड कंपनी छोटे से लक्ष्य का बचाव करने में कामयाब रही.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मैच के हीरो जरुर ऑलराउंडर खिलाड़ी गुलबदीन नायब रहे, लेकिन तेज गेंदबाज नवीन उल हक की भी जितनी सराहना की जाए कम है. उन्होंने ही मेजबान टीम को शुरुआती झटका दिया. जिससे वह अंत तक संभल नहीं पाए. नतीजा यह रहा कि ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
ऐतिहासिक जीत से सभी खिलाड़ी खुश हैं. 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से दो शब्दों में खुशी जाहिर की है.
नवीन की तरफ से साझा किए गए तस्वीर में एक तरफ खाली स्टेडियम नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ दर्शकों से भरा खचाखच स्टेडियम नजर आ रहा है. खाली स्टेडियम की तस्वीर पर उन्होंने लिखा है, 'सपोर्ट'. वहीं दूसरी तरफ भरे स्टेडियम की तस्वीर पर लिखा है, 'बधाई'. इसका मतलब साफ है कि वह फैंस के प्यार से काफी खुश हैं.
यह भी पढ़ें- ''हेड को नवीन उल हक ही आउट करेंगे'', राशिद खान की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ का हैरतंगेज बयान, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं