दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज में से एक रहे एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड क्रिकेट से ऐसे तीन बल्लेबाजों का चुनाव किया है जिसे वो सबसे टैलेंटेड क्रिकेटर मानते हैं. डिविलियर्स ने यू-ट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में तीन बेहतरीन और टैलेंटेड क्रिकेटर के बारे में बात की. सबसे चौंकाने बात है कि मिस्टर 360 ने कोहली का नाम टॉप 3 लिस्ट में नहीं लिया है. यू-ट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में तीन बेहतरीन और टैलेंटेड क्रिकेटर के बारे में बात की. सबसे चौंकाने बात है कि मिस्टर 360 ने कोहली का नाम टॉप 3 लिस्ट में नहीं लिया है.
पॉडकास्ट पर बात करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा, "सबसे ज्यादा टैलेंट? यह कहना थोड़ा मुश्किल है, मुझे एडम गिलक्रिस्ट का खेलना देखना हमेशा बहुत पसंद था. खेल के प्रति उनका जो स्वाभाविक आक्रामक अंदाज था, वह मुझे बहुत अच्छा लगता था, और रिकी पोंटिंग भी..बचपन से ही मुझे लगता था कि वह एक शानदार क्रिकेटर हैं. वह एक बहुत ही कुशल क्रिकेटर रहे हैं, जो कई तरह के खेलों में माहिर हैं. वह बहुत अच्छा गोल्फ और दूसरे खेल भी खेलते हैं. खेल के प्रति उनका नज़रिया भी मुझे बहुत पसंद था.
डिविलियर्स ने इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट को लेकर कहा, "गिलक्रिस्ट की बात करें तो, वह एक विकेटकीपर हैं. जब हम एक-दूसरे के खिलाफ खेलने लगे, तो मुझे उन्हें और बेहतर तरीके से जानने का मौका मिला, वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं. मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है. वहीं, साउथ अफ्रीका के नजरिए से मैं इन दो खिलाड़ियों का नाम लूंगा. हमारी जान-पहचान बहुत पुरानी है. जोंटी रोड्स को खेलते देखना, मेरे लिए बेहद ही खास रहते थे".
यह भी पढ़ें | IND vs NZ: सीरीज शुरू होने से पहले ही आमने-सामने आए खिलाड़ी, एक-दूसरे से भिड़ाया सिर, जानें क्यों !
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच कल, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला? जानें टाइम और चैनल
यह भी पढ़ें | नंबर 1 विराट कोहली, सनथ जयसूर्या नंबर-2, वसीम अकरम ने चुने ODI क्रिकेट के 3 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं