- पृथ्वी शॉ लंबे समय बाद दिल्ली के लिए खेले
- बुधवार को जड़ा पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतक
- सहवाग को याद आ गयी "पुरानी बात"
अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान एक युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और शुभमन गिल (Shubhman Gill) से जुड़े किस्से को बयां किया है. वीरू ने बताया कि यह किस्सा पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स के लिए 20 अप्रैल को पहली बार मौका मिलने के बाद का है. शॉ पिछले काफी लंबे समय से कैपिटल्स की इलवेन से बाहर रहे थे. और जब बुधवार को उन्हें लंबे ब्रेक के बाद फिर से खिलाया गया, तो पृथ्वी ने इसे भुनाते हुए 38 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली. शुरुआती छह मुकाबलों में पृथ्वी ने 12, 7, 0, 15, 0 और 13 का ही स्कोर किया था. इसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था.
बहरहाल, सहवाग ने एक कार्यक्रम में पृथ्वी को लेकर कहा कि युवाओं को वरिष्ठों और सीनियर खिलाड़ियों तक पहुंचकर उनके अनुभव का लाफ उठाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह एक बार विज्ञापन की शूटिंग के दौरान शॉ और गिल के साथ करीब छह घंटे उनके साथ रहे, लेकिन दोनों ने ही एक बार भी क्रिकेट को लेकर उनसे एक बार भी बात नहीं की.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
SPECIAL STORIES:
'कोहली- कोहली...', नवीन उल-हक को देखकर चिल्लाने लगे फैन्स, गेंदबाज के रिएक्शन ने मचाई खलबली, Video
वीरू ने एक वेबसाइट से बातचीत में खुलासा करते हुए कहा कि जब वह साल 2003-04 में गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे, तो उन्होंने दिग्गज गावस्कर से संपर्क साध कर उनसे विचार-विमर्श किया था. सहवाग ने साफ-साफ कहा कि सिर्फ टैलेंट होना भर से ही आपको करियर में सफलता नहीं मिल सकती. उन्होंने कहा कि पृथ्वी ने मेरे साथ विज्ञापन की शूटिंग की थी. उस समय शुभमन गिल भी साथ था, लेकिन दोनों में से किसी ने भी एक बार भी क्रिकेट को लेकर बात नहीं की. हम करीब छह घंटे साथ-साथ रहे थे. अगर आप किसी के साथ बात करना चाहते हो, तो आपको वैसा रवैया धारण करना होगा.
सहवाग ने हा कि जब मैं नया था, तो मैं सनी बाई से बात करना चाहता था. ऐसे में मैंने जॉन राइट से कहा कि मैं अभी भी नया खिलाड़ी हूं. मैं नहीं जानता कि सनी भाई मुझसे मिलेंगे या नहीं, लेकिन आपको यह मीटिंग तय करना चाहिए. ऐसे में राइट ने साल 2003-04 में मेरे लिए डिनर आयोजित किया. मैंने कहा कि मेरे साथी आकाश चोपड़ा भी मेरे साथ आएंगे, जिससे हम बल्लेबाजी के बारे बात कर सकें. अपने समय के आतिशी बल्लेबाज ने कहा कि सनी भाई आए और उन्होंने हमारे साथ डिनर किया. उनके साथ हमने लंबी बातचीत की और उनके द्वारा दिए गए सुझावों का हमें दौरे में बहुत ज्यादा फायदा हुआ. इसीलिए आपको प्रयास करने पड़ते हैं. सहवाग या चोपड़ा से बात करने के लिए गावस्कर प्रयास नहीं करेंगे. आपको यह अनुरोध करना पड़ता है. तब सहवाग ने दौरे में चार मैचों में 42.71 के औसत से 299 रन बनाए थे.
--- ये भी पढ़ें ---
* VIDEO: 37 साल में गब्बर की ऐसी फुर्ती, हवा में छलांग लगाकर Shikhar Dhawan ने ऐसे लपका David Warner का कैच
* PBKS vs DC: Shikhar Dhawan का छलका दर्द, अपने इस फैसले पर जताया अफ़सोस, बताई हार की वजह
MI vs LSG: जीत के बाद Mohsin Khan ने बताया, अपने करियर का सबसे डरावना एहसास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं