Jasprit Bumrah with Mayank Yadav: आईपीएल 2024 (IPL 2024) अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत में तलहका मचाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) एक बार फिर चोटिल हो गए. दरअसल, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच के दौरान मयंक की प्लेइंग इलेवन (LSG) में वापसी हुई थी. मैच में मयंक केवल 3.1 ओवर की ही गेंदबाजी कर पाए और चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए. जिससे एक बार फिर कयास लगने लगे कि, क्या मयंक की चोट ज्यादा गंभीर है. वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मयंक के चोट को लेकर अपडेट दी है और कहा है "मैंने वास्तव में उससे बात नहीं की है.. उसकी बाजू में हल्का दर्द था और पहली गेंद के बाद उसने कहा कि थोड़ा दर्द हो रहा है. मैंने सोचा कि जोखिम लेने की कोई जरूरत नहीं है, वह अभी भी एक युवा खिलाड़ी है. यह सिर्फ गति की बात नहीं है, इस खेल में उसने दिखाया कि उसके पास 150 से अधिक की गेंदबाजी करने से कहीं अधिक कौशल भी है. " (KL Rahul on Mayank Yadav)
ये भी पढ़े- Team India: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, मैच के बाद मयंक भारत के महान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah and Mayank Yadav viral video) से सलाह भी लेते हुए नजर आए थे, दरअसल, मुंबई और लखनऊ के बीच मैच के बाद जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाज मयंक से काफी देर कर बात करते नजर आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फैन्स बुमराह और मयंक को एक साथ देखकर गदगद हैं. फैन्स ने सोशल मीडिया पर बुमराह और मयंक को देखकर रिएक्ट किया है, लोगों का मानना है कि यदि मयंक और बुमराह एक साथ खेलेंगे तो विरोधी बल्लेबाजों के लिए वह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा. बुमराह की भी फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं .
Jasprit Bumrah giving his valuable advice to Mayank Yadav. 💥
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 1, 2024
- Mayank and Bumrah bowling in tendem for India in future would be blockbuster. 🇮🇳pic.twitter.com/xPjZpZZjKA
वैसे, आईपीएल 2024 के 48वें मैच में मुंबई को लखनऊ ने 4 विकेट से हरा दिया . आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ टीम इस समय तीसरे नंबर पर है, उन्होंने सीएसके को पछाड़ दिया है. अब चेन्नई सुपरकिंग्स चौथे नंबर पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं