- दीपक चाहर ने अपनी मंगेतर जया से की शादी
- बहन मालती के पोस्ट ने लूटी महफिल
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मजेदार पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर (Deepak Chahar Wedding) ने 1 जून को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज संग शादी रचाई. दीपक की शादी को लेकर फैन्स और क्रिकेटर रिएक्ट कर रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर से लेकर वर्तमान क्रिकेटर दीपक को उनकी शादी के लिए बधाई संदेश भेज रहे हैं. लेकिन इन सभी शुभकामनाओं में क्रिकेटर की बहन मालती (Deepak Chahar Sister Malti) ने जिस अंदाज में अपने भाई को शादी की शुभकामनाएं दी है वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल मालती ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी और भाभी के साथ भाई दीपक की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर शेयर कर मालती ने कैप्शन में जो बातें लिखी है वो काफी मजेदार है.
डेरिल मिशेल और टॉम ब्लंडेल का रिकॉर्डतोड़ कमाल, Lord's टेस्ट में ऐसा कर दोहराया इतिहास
मालती ने कैप्शन में लिखा, 'अब लड़की हुई हमारी, शादी की शुभकामनाएं, दीपक कृपया अपने हनीमून के दौरान अपनी पीठ का ख्याल रखें..आगे विश्व कप है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहन मालती द्वारा इस अंदाज में किया गया विश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैन्स भी दीपक को ऐसी ही सलाह देते दिख रहे हैं. वहीं, मालती की भाभी जया ने भी अपनी ननद द्वारा दिए गए इस सलाह को मानते हुए कमेंट करते हुए दिल की इमोजी शेयर की है.
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर ने आगरा के होटल में आयोजित भव्य समारोह में हुई. बुधवार को जेपी पैलेस होटल में हुई इस शादी की थीम का नाम द रॉयल ग्रैंड्योर दिया गया. शादी पूरे हिन्दू रीति रिवाज और विधि विधान से संपन्न हुई. क्रिकेटर राहुल चाहर ने शादी के साथ अन्य फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
दीपक की बीवी जया दिल्ली के बाराखंबा की रहने वाली हैं, जया एक कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं. जया एमबीए किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं