विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2022

Watch: शाहीन अफरीदी ने नसीम शाह और हारिस रऊफ से कहा, 'अब एशिया कप हाथ से नहीं जाना चाहिए, मिला यह जवाब

एशिया कप (Asia Cup 2022) सुपर 4 राउंड में भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत मिली. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकार रखा है.

Watch: शाहीन अफरीदी ने नसीम शाह और हारिस रऊफ से कहा, 'अब एशिया कप हाथ से नहीं जाना चाहिए, मिला यह जवाब
'अब एशिया कप हाथ से नहीं जाना चाहिए..'

एशिया कप (Asia Cup 2022) सुपर 4 राउंड में भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत मिली. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकार रखा है. बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने भारत के मैच के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) पाकिस्तान टीम के दो गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) और नसीम शाह (Naseem Shah) से बात करते नजर आ रहे हैं. शाहीन ने दोनों गेंदबाजों की खूब तारीफ की. 

यही नहीं शाहीन ने हारिस रऊफ को आखिरी के डेथ ओवरों में यॉर्कर गेंद ज्यादा से ज्यादा फेंकने की सलाह दी. इसके अलावा पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने दोनों को कहा कि इस बार एशिया कप हाथ से नहीं जाना चाहिए.  जिसपर दोनों गेंदबाजों ने जवाब देते हुए कहा 'इंशाअल्लाह  यकीनन..'

इसके अलावा शाहीन ने ये भी कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो वापसी करना चाहते हैं. इसके लिए वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत भी कर रहे हैं.  दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत वाले इस वीडियो को क्रिकेट फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि शाहीन घुटने की चोट के कारण एशिया कप नहीं खेल पाए हैं. 

वहीं, ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को हार मिली थी लेकिन युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया था. वहीं, सुपर 4 राउंड में भारत को हार मिली तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस किया था. 

अब पाकिस्तान की टीम सुपर 4 राउंड में श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ मैच खेलने वाली है. बता दें कि एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को खेला जाने वाला है. 

रिकी पोंटिंग ने चुने T20I के टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर वन पर बाबर आजम नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दी जगह

"उस खिलाड़ी का नाम बताओ जिससे फोन करने की उम्मीद कर रहे थे" गावस्कर ने कोहली पूछा सीधा सवाल

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaheen Shah Afridi, Haris Rauf, Naseem Abbas Shah, Asia Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com