PBKS vs SRH: IPL 2021 के 14वें मैच में हैदराबाद ने पंजाब (SRH vs PBKS) को 9 विकेट से हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की. पहले खेलते हुए पंजाब 120 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद हैदराबाद ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. हैदराबाद की ओर से बेयरस्टो ने शानदार 63 रन की नाबाद पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे. बेयरस्टो के अलावा कप्तान वॉर्नर ने 37 रन की पारी खेली. वॉर्नर (David Warner) को पंजाब के स्पिनर फेबियन एलन (Fabian Allen) ने आउट किया. एलन की गेंद पर छक्का जमाने की कोशिश में वॉर्नर कैच आउट हो गए. डेविड वॉर्नर को आउट करने के बाद गेंदबाज फेबियन एलन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और जमकर डांस करने लगेे. एलन के डांस ने क्रिकेट फैन्स को भी झूमने पर मजबूर कर दिया.
PBKS vs SRH: गेंदबाज की गलती पर भड़क उठे केएल राहुल, बीच मैच में लगा दी फटकार..देेखें Video
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोशल मीडिया पर वॉर्नर को आउट करने के बाद फेबियन एलन के डांस वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, फैन्स जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. बता दें कि सीजन में पंजाब की यह तीसरी हार है. पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर आ गया है. वहीं, हैदराबाद ने इस मैच को जीतकर अपनी पहली जीत दर्ज की है.
देखें Video
— Aditya Das (@lodulalit001) April 21, 2021
बता दें कि वॉर्नर ने अपनी पारी में 37 गेंद का सामना किया और 3 चौके लगाए. इसके अलावा उन्होंने एक छक्का भी जमाया. बल्लेबाजी के ्अलावा डेविड ने पंजाब की बल्लेबाजी के दौरान फेबियन एलन का एक शानदार कैच भी लपका था.
IPL 2021: केएल राहुल का T20 में कमाल, सबसे तेज ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
— Cricsphere (@Cricsphere) April 21, 2021
पंजाब के खिलाफ मैच में केदार जाधव को हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. हालांकि उन्हें मैच में न तो गेंदबाजी करने का मौका मिला और न ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला. इस मैच में हैदराबाद के बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं