- महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने वार्न को दी श्रद्धांजलि
- आईसीसी ने भी शेयर किया है वीडियो
- ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर की गेंदबाजी देख फैन्स भी हैरत में
Australia Women vs England Women: फिरकी के जादुगर शेन वार्न (Shane Warne die) का बुधवार को निधन हो गया. अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले वार्न ने अपने करियर में हजार से भी ज्यादा विकेट चटकाए. वार्न के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. वहीं, कुछ क्रिकेटर अपनी ओर से वार्न को श्रद्धांजलि अर्पित क्रिकेट के मैदान पर भी कर रहे हैं. ऐसा ही एक नजारा महिला वर्ल्ड कप 2022(Womens World Cup 2022 ) के तीसरे मैच में देखने को मिला जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला लेग स्पिनर अलाना किंग (Alana King) ने बिल्कुल वार्न के अंदाज में पिच पर गेंद को नचाकर बल्लेबाज को आउट किया. जिसका वीडियो आईसीसी (ICC) ने भी शेयर किया है. शेन वार्न की खोज 'टॉरनेडो' कामरान खान का भी दिल टूटा, 'आपने ही मुझे पहचान दी थी'
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को अपनी रहस्य भरी गेंद फेंकी, जिसे देखकर हर किसी को शेन वॉर्न की याद आ गई. किंग ने अपनी गेंद पर उसी अंदाज में बल्लेबाज को छकाया जैसे वार्न अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाज को छकाया करते थे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
IND vs SL: बुमराह ने फिर से दोहराई 'डरावनी' गलती, देखकर कोच द्रविड़ का बिगड़ा मिजाज, देखें Video
मैच के दौरान स्पिनर किंग ने इंग्लिश बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को हवाई गेंद फेंकी, जिसपर बल्लेबाज ने आगे बढ़कर शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद करिश्माई अंदाज में कोण बनाते हुए टर्न हुई जिससे बल्लेबाज चकमा खा गया और बल्ले से गेंद का कोई संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद विकेटकीपर एलिसा हिली ने गेंद को पकड़कर इंग्लैंड बल्लेबाज को स्टंप आउट कर दिया. फैन्स किंग की इस गेंद को देखकर चौंक से गए हैं और हर कोई वॉर्न को याद कर रहा है.
Alana King's tribute to Warne
— ICC (@ICC) March 5, 2022
Khaka's game-changing over
Jonassen's brilliant reflex catch
Vote for your favourite @Nissan #POTD moment from Day 2 of #CWC22 ????️ https://t.co/iQALQihXvQ pic.twitter.com/ips6y26LPw
बता दें कि जैसे ही इंग्लिश बल्लेबाज उनकी फिरकी के जाल में फंसकर आउट हुआ वैसे ही ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने महान लेग स्पिनर वॉर्न को श्रद्धांजलि देते हुए अपने बाएं हाथ पर लगी काली पट्टी छूती हुईं नजर आई. इस दृश्य को देखकर हर कोई गमगीन हो गया. IND vs SL: सर जडेजा 'झुकेगा नहीं', तोड़ दिया महान कपिल देव का रिकॉर्ड, भारत के लिए रचा इतिहास
इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन से इंग्लैंड को हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 310 रन बनाए जिसके बाद इंग्लैंड की महिला टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 298 रन ही बना सकी.
विराट कोहली ने पूरा किया 'सेंचुरी', 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय बनेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं