- कामरान खान ने भी वार्न को दी श्रद्धांजलि
- कामरान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
- कामरान खान को वार्न की खोज कहा जाता है
Shane Warnes tornado Kamran Khan: महान स्पिनर शेन वा(Shane Warne) का निधन हो गया है. वार्न 52 साल के थे. वार्न के निधन पर फैन्स और क्रिकेटर उन्हें विदाई संदेश अपने-अपने माध्यम से दे रहे हैं. वहीं अब वार्न की खोज रहे कामरान खान (Kamran Khan) भी उनके निधन से दुखी है. कामरान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं भी व्यक्त की है. बता दें कि कामरान ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, 'आप बहुत अच्छे इंसान थे मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आपने इतनी जल्दी इस दुनिया को छोड़ दिया आप मेरे लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं थे सर आप ही थे जिन्होंने हर बार मेरा साथ दिया, सर कोई इतना खास जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता आपकी आत्मा को शांति मिले मैं ईश्वर से आपके परिवार को साहस और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ.
IND vs SL: बुमराह ने फिर से दोहराई 'डरावनी' गलती, देखकर कोच द्रविड़ का बिगड़ा मिजाज, देखें Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने शनिवार को दिवंगत शेन वार्न को ‘उदार और ईमानदार' चैम्पियन करार किया जो क्रिकेट के सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक होने के बावजूद खुद को ‘सुपरस्टार' नहीं मानते थे. क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वार्न का शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है. शेन वॉर्न के निधन को लेकर थाइलैंड पुलिस ने किया अहम खुलासा
चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो' में लिखे अपने कॉलम में लिखा, ‘‘वार्न केवल एक चैम्पियन लेग स्पिनर नहीं थे, बल्कि मुझे वह बहुत ही उदार व्यक्ति और बहुत ईमानदार इंसान लगते थे, उन्होंने कहा, ‘‘वह अपना बहुत सारा समय बच्चों को देते थे और जब वह उनके लिये ऑटोग्राफ देते थे तो वे उनसे बातचीत के लिये सुनिश्चित समय से ज्यादा बात करते रहते थे, वह खुद को सुपरस्टार नहीं समझते थे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं