- बुमराह की गलती देखकर राहुल द्रविड़ भी परेशान
- बुमराह के नो बॉल ने फैन्स को किया हैरान
- कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मचै के दौरान दूसरे दिन श्रीलंकाई पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने कोच राहुल द्रवि़ड़ (Rahul Dravid) को निराश कर दिया. दरअसल श्रीलंका की पारी के 32वें ओवर में बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी पुरानी गलती को दोहराते दिखे, जिसने कोच और कप्तान को भी हैरान कर दिया. हुआ ये कि 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसंका को क्लीन बोल्ड कर दिया था. बोल्ड करने के बाद बुमराह जमकर साथी खिलाड़़ियों के साथ जश्न मनाने लगे लेकिन यह जश्न उस समय खत्म हो गई जब इस गेंद को नो बॉल (Jasprit Bumrah No ball) दिया गया. बुमराह और साथी खिलाड़ियों की खुशी झटसे गायब हो गई, वहीं, कप्तान रोहित भी निराश नजर आए. इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में मौजूद कोच राहुल द्रविड़ भी बुमराह के नो बॉल से परेशान दिखे और अपनी निराशा जाहिर करते नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
— Addicric (@addicric) March 5, 2022
हालांकि बुमराह ने मैच में अच्छी गेंदबाजी की और 1 विकेट लेने में सफल रहे हैं. बुमराह ने मैथ्यूज को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई थी. दूसरे दिन के खेल खत्म होने पर श्रीलंका ने 4 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं. अभी भी भारत से 466 रन श्रीलंका की टीम पीछे है.
— Addicric (@addicric) March 5, 2022
बुमराह के फेमस 'नो बॉल'
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल में बुमराह के एक नो बॉल ने भारत से जीत छीन ली थी. उस टूटे हुए सपने को भारतीय फैन्स आजतक नहीं भूल पाएं हैं. बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ फखर जमान को आउट कर दिया था लेकिन वह गेंद नो बॉल थी और फिर मैच में जमां ने शतक जमाकर भारत को मैच से बाहर कर दिया था. अब श्रीलंका के पथुम निसंका अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं. हांलाकि इस मैच में भारतीय टीम श्रीलंका पर काबू पाने में सफल हो गई है.
IND vs SL: कोहली को साथी खिलाड़ियों से मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर, यूं रिएक्ट करते दिखे पू्र्व कप्तान- Video
मैच की बात करें तो रविंद्र जडेजा की नाबाद 175 रन की धमाकेदार पारी से विशाल स्कोर बनाने वाले भारत ने शनिवार को यहां श्रीलंका को शुरू में ही चार झटके देकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच पर दूसरे दिन ही अपना शिकंजा कस दिया. जडेजा के बड़े शतक तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से भारत ने चाय के विश्राम से ठीक पहले अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन बनाकर समाप्त घोषित की.
विराट कोहली ने पूरा किया 'सेंचुरी', 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय बनेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं