पाकिस्तान सुपर लीग 2021 (PSL 2021) के 22वें मैच में इस्लामाबाद यूनाइटिड (Islamabad United) ने शानदार परफॉर्मेंस कर कराची किंग्स (Karachi Kings) को 8 विकेट से हरा दिया. मैच के दौरान जहां कराची किंग्स की ओर से बाबर आजम ने 54 गेंद पर 84 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 190 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई तो वहीं दूसरी ओर इस्लामाबाद की ओर से इफ्तिकार अहमद (Iftikhar Ahmed) ने धुआंधार नाबाद 71 रन बनाकर अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी. इफ्तिकार अहमद (Iftikhar Ahmed) के अलावा कॉलिन मुनरो ने 56 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 88 रन की नाबाद पारी खेलकर कराची किंग्स को मैच से बाहर कर दिया.
WTC Final: डॉगी 'विंस्टन' को टेनिस प्रैक्टिस कराते दिखे कोच रवि शास्त्री- Video
मैच में जहां इफ्तिकार और मुनरो की आतिशी पारी देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) को आपा खोते हुए भी देखा गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें आमिर बल्लेबाज पर गुस्सा होते हुए दिख रहे हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
WTC Final के लिए न्यूजीलैंड ने की टीम की घोषणा, 15 खिलाड़ियों को किया शामिल, देखें पूरी लिस्ट
दरअसल इस्लामाबाद यूनाइटिड की पारी के 15वें ओवर में गेंदबाज आमिर ने चालाकी से बल्लेबाज को आउट करने के लिए यॉर्कर गेंद फेंकनी चाही, लेकिन आमिर की यह गेंद बल्लेबाज के लिए लो फुलटॉस हो गई. जिससे बल्लेबाज इफ्तिकार ने बैठकर एक करारा शॉट मारकर चौका लगा दिया. जिसके बाद आमिर बल्लेबाज इफ्तिकार अहमद से बातचीत करते हुए नजर आए. मोहम्मद आमिर बल्लेबाज से गुस्से से कुछ कहते दिखे जिसके बाद इफ्तिकार ने भी अपने से सीनियर खिलाड़ी पर पलट कर जवाब देना शुरू कर दिया. दोनों खिलाड़ी बीच मैदान पर एक दूसरे से बहस करते दिखे.
देखें Video
Source: Sony Sports Network #PSL6 #PSL #PSL2021 #MohammadAmir #KKvsIU pic.twitter.com/61d7xKsBC5
— Cricket (@ZombieCricketer) June 14, 2021
दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस ज्यादा होता देख अंपायरों की बीच में आना पड़ा. वीडियों में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे पर क्रोधित होकर शब्दों के बाण चलाते हुए दिख रहे हैं तो वहीं अंपायर किसी तरह से दोनों को शांत करने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. अंपायर के दखल देने के बाद दोनों खिलाड़ी शांत होते हैं और फिर मैच को आगे बढ़ाते हैं. बता दें कि इफ्तिकार अहमद के शानदार तूफानी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं