पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) के 22वें मैच में इस्लामाबाद यूनाइटिड (Islamabad United) ने कराची किंग्स (Karachi Kings) को 8 विकेट से हरा दिया. इस्लामाबाद की शानदार जीत में इफ्तिकार अहमद (Iftikhar Ahmed) ने कमाल करते हुए तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई. इफ्तिकार को उनके शानदार नाबाद 71 रन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इस मैच में इफ्तिकार ने 39 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार 71 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. इफ्तिकार की पारी ने जहां फैन्स का दिल जीत लिया तो वहीं दूसरी ओर कराची किंग्स के बाबर आजम ने 54 गेंद पर 84 रन की पारी खेली, अपनी पारी में आजम ने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए. कराची किंग्स ने पहले खेलते हुए 190-4 का स्कोर खड़ा किया, जिसे इस्लामाबाद की टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
WTC Final के लिए न्यूजीलैंड ने की टीम की घोषणा, 15 खिलाड़ियों को किया शामिल, देखें पूरी लिस्ट
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाबर आजम से हसन अली ने लिए मजे
कराची किंग्स की पारी के दौरान इस्लामाबाद के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) कराची किंग्स के बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के साथ मस्ती करते हुए देखें गए. दरअसल हुआ यह है कि पारी के 17वें ओवर के दौरान बल्लेबाजी करते समय रूमाल गिर जाता है जिसके बाद हसन गेंदबाजी नहीं करते हुए सीधे बल्लेबाज के पास चले जाते हैं. हसन अली बल्लेबाज आजम के पास पहुंचकर उनके रूमाल को खुद उठाते हैं और बल्लेबाज के टी-शर्ट के अंदर डाल देते हैं. हसन ने ऐसा मजाक के तौर पर किया., तो वहीं गेंदबाज के इस मजाक पर बल्लेबाज हसन अली मुस्कुराने लग जाते हैं.
Bobby and Hassan Ali #PSL6 | #KKvIU | #IUvKK pic.twitter.com/OQum608nYq
— Daniyal Mirza (@Danitweets__) June 14, 2021
शाहिद अफरीदी ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट XI, स्टार दिग्गजों की भरमार, लेकिन भारत से केवल एक खिलाड़ी
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है बता दें कि 191 रनों का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटिड की टीम ने 18.4 ओवरों में 8 विकेट पर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इफ्तिकार अहमद के तूफानी 71 रन के अलावा कॉलिन मुनरो ने 56 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 88 रन की नाबाद पारी खेली. कराची किंग्स की ओर से वकास मकसूद और अब्बास अफरीदी ने एक-एक विकेट हासिल करने में सफलता पाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं