भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (World Test Championship) 18 जून को खेलेगी. उससे पहले टीम के खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की है. बीसीसीआई (BCCI) ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वहीं, अब रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया है जिसपर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में शास्त्री एक डॉगी को टेनिस प्रैक्टिस कराते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि जिस डॉ़गी के साथ शास्त्री टेनिस खेल रहे हैं वह डॉगी साउथैम्पटन के पिच क्यूरेटर सिमोन ली का है. दरअसल इस डॉगी का नाम 'विंस्टन' है. शास्त्री के द्वारा शेयर किए गए वीडियो को लोग पसंद भी कर रहे हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ी 18 जून से साउथेम्प्टन में खेले जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए कमर कस रही है.
राहुल द्रविड़ होंगे श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच, BCCI सचिव जय शाह ने की पुष्टी
Our buddy Winston earns himself a tennis ball after #TeamIndia's practice session #WTCfinal ???????? pic.twitter.com/tEeLYS3xBs
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) June 15, 2021
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
टेस्ट चैंपियनशिप से पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हरा दिया है. भारतीय टीम के लिए यह ऐतिहासिक फाइनल काफी अहम होने वाला है. न्यूजीलैंड ने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले विलियमसन कप्तान के तौर पर ऐतिहासिक फाइनल मैच में वापसी करेंगे.
शाहिद अफरीदी ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट XI, स्टार दिग्गजों की भरमार, लेकिन भारत से केवल एक खिलाड़ी
बता दें कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय टीम टेस्ट मैच किसी न्यूट्रल ग्राउंड पर खेलेगी. टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद भारतीय टीम को अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद कीवी टीम इस समय टेस्ट की नंबर वन टीम है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं