Ashwin vs Labuschagne: लगभग 20 महीने के बाद अश्विन (Ashwin) को वनडे मैच खेलने का मौका मिला, आखिरी बार भारत के लिए अश्विन ने वनडे क्रिकेट 21 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. अब एक बार फिर अश्विन की वनडे में 611 दिनों के बाद वापसी हुई और मार्नस लाबुशाने (Marnus Labuschagne) का विकेट चटकाने में सफल रहे. लेकिन जिस अंदाज में लाबुशाने का विकेट अश्विन को मिला, उसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया. दरअसल, लाबुशाने स्टंप आउट हुए. हुआ ये कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33वें ओवर के दौरान अश्विन की ऑफ स्टंप की लाइन पर पड़ी गेंद को लाबुशाने ने रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश की, लेकिन शॉट को अच्छी तरह से बल्लेबाज मार नहीं सका जिससे गेंद बल्ले से लगकर विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) की ओर गई. यहां पर राहुल कैच को लपकने में असफल रहे लेकिन किस्मत गेंदबाज के साथ थी.
जब केएल राहुल कैच को करने में असफल रहे तो उस समय गेंद विकेटकीपर के पैड से लगकर स्टंप पर लगी. जिसके बाद विकेटकीपर राहुल ने हल्के मन से स्टंप आउट की अपील की. वहीं, अपील को सुनकर अंपायर भी कन्फ्यूज थे. ऐसे में मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की ओर जाने का फैसला किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"भारतीय टीम ने कायम की विश्व क्रिकेट में बादशाहत, तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बनकर रचा इतिहास
"Mohammed Shami ने ODI में दोहराया इतिहास, 16 साल बाद भारत में किया ऐसा कारनामा
वहीं, थर्ड अंपायर ने टीवी पर देखा तो पता चला की बल्लेबाज का पिछला पैर क्रीज की लाइन पर है, ऐसे में थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज लाबुशाने को स्टंप आउट करार दे दिया. वहीं, बल्लेबाज हैरान हो गया. लाबुशाने के चेहरे पर आए भाव को देखकर समझा जा सकता था कि वो क्या सोच रहे हैं. ऐसा लगा मानों वो अपनी खराब किस्मत का शिकार हो गए. वहीं, 611 दिन के बाद वनडे में अश्विन को विकेट मिला. अश्विन बल्लेबाज के आउट होने के बाद काफी खुश भी नजर आए.
Ashwin gets Labuschagne's wicket
— DMN (@dmn7781) September 22, 2023
🤏#INDvsAUS #Ashwin pic.twitter.com/cb83TZy2nz
वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 50 ओवर में 276 का स्कोर बनाया था जिसके बाद भारत ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को 49वें ओवर में हासिल कर लिया. मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए. अश्विन ने मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी की और 47 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे. बल्लेबाजी में भारत की ओर से केएल राहुल ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 50 रन बनाए. शमी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं