Wasim Akram on Pakistan T20 World cup : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान (IND vs PAK T20 World Cup 2024) को हार का सामना करना पड़ा है.पाकिस्तान को भारत ने 6 रन से हरा दिया. भारत की जीत में जसप्रीत बुमराह हीरो बनकर सामने आए हैं. वहीं ,अब पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram reaction viral) ने रिएक्ट किया है. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अकरम ने अपनी बात रखी और काफी गुस्से में खिलाड़ियोें को फटकार लगाई है. वसीम ने अब खिलाड़ियों को घर पर बैठने की बात तक कर डाली है.
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "ये खिलाड़ी 10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं और मैं उन्हें नहीं सिखा सकता. रिजवान को खेल के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उसे पता होना चाहिए था कि बुमराह को विकेट लेने के लिए गेंद दी गई थी और समझदारी इसी में थी कि वह उनकी गेंदों को सावधानी से खेले. लेकिन रिजवान ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और अपना विकेट गंवा दिया. इफ्तिखार अहमद लेग साइड पर एक शॉट जानते हैं..वह कई सालों से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन बल्लेबाजी करना नहीं जानते.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वसीम ने फखर जमां पर भी अपनी राय दी और रहा, "मैं फखर जमान के खेल के बारे में नहीं बता सकता. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगता है कि अगर वे अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो कोच को बर्खास्त कर दिया जाएगा और उनका कुछ नहीं होगा. अब कोच को रखने और पूरी टीम को बदलने का समय आ गया है."
अकरम ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक-दूसरे से बात नहीं करना चाहते.. यह इंटरनेशनल क्रिकेट है और आप अपने देश के लिए खेलते हैं.. इन खिलाड़ियों को घर पर बैठा दो."
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने आगे कहा, "पाकिस्तान के खिलाड़ियों को दुश्मनों की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वे खुद अपने दुश्मन हैं. वे लक्ष्य तक पहुंच सकते थे क्योंकि पिच बल्लेबाज़ी के लिए मुश्किल नहीं थी. पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों के पास भारत को हराने के लिए पूरा समय था लेकिन उन्होंने शॉट के लिए प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप एक और हार मिली. जब आप 120 रनों का पीछा कर रहे हों, तो सिंगल और डबल लेने की ज़रूरत होती है. बल्लेबाज़ खराब गेंदों पर बाउंड्री लगा सकते हैं. पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान योजना की कमी थी."
मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 119 रन बनाए थे. एक समय पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम से काफी आगे निकलती हुई नजर आ रही थी लेकिन लक्ष्य का पीछा करने के क्रम में जब रिजवान को बुमराह ने आउट किया तो मैच का पासा ही पलट गया. भारतीय टीम आखिर में 6 रन से मैच जीतने में सफल रही .बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं