Wasim Akram, Adam Gilchrist And Michael Vaughan Made Fun Of Kamran Ghulam: पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली रही है. सीरीज का पहला मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. यहां कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पाकिस्तानी पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अपनी बातों से अपने ही खिलाड़ी का मजाक उड़ाया है. यही नहीं इस काम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन भी पीछे नहीं रहे.
दरअसल, यह पूरा मामला कामरान गुलाम से जुड़ा हुआ है, जो 11 भाइयों और 4 बहनों की परिवार से आते हैं. कमेंट्री के दौरान वसीम अकरम ने बताया, ''कामरान गुलाम एक बड़े परिवार से आते हैं. वे अपने 12 भाइयों और 4 बहनों में से 11वें नंबर पर हैं.'' जिसके बाद माइकल वॉन ने आश्चर्य जताते हुए कहा, ''16 बच्चे. वाह! इनके बीच उम्र का अंतर क्या होगा? यह काफी दिलचस्प है.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन दोनों दिग्गजों की बात तो कुछ हद तक समझ भी आती है, लेकिन एडम गिलक्रिस्ट ने जो कहा वो बेहद ही अशोभनीय था. एक तरीके से देखा जाए तो गिलक्रिस्ट गुलाम के परिवार का मजाक उड़ा रहे थे. उन्होंने कहा उनका परिवार तो ''पाकिस्तान की चयन समिति" ही बन गई.
डेब्यू वनडे में कुछ खास रंग नहीं जमा पाए गुलाम
कामरान गुलाम ने अपने टेस्ट करियर का आगाज शतक लगाते हुए किया था, लेकिन वनडे में उनका डेब्यू कुछ खास तरीके से शुरू नहीं हुआ है. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे गुलाम ने कुल 6 गेंदों का सामना किया. इस बीच 83.33 की स्ट्राइक रेट से महज 5 रन ही बना पाए. उन्हें विपक्षी टीम के कप्तान पैट कमिंस ने आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
यह भी पढ़ें- VIDEO: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बीच मैदान में किया कुछ ऐसा, आउट करना छोड़ हंसने लगे पैट कमिंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं