विज्ञापन

VIDEO: आर्यवीर के शॉट में दिखी पिता सहवाग की झलक, वीडियो देख फैंस भी हुए हैरान

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेलते हुए आर्यवीर ने बुधवार (19 अगस्त) को न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ ऐसा बैकफुट पंच लगाया, जिसने फैंस को उनके पिता वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी.

VIDEO: आर्यवीर के शॉट में दिखी पिता सहवाग की झलक, वीडियो देख फैंस भी हुए हैरान
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का बैक फुट पंच वायरल
X (formerly Twitter)

टीम इंडिया के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाजी का अंदाज अपने दौर में बेहद खास रहा और अब उनके बेटे आर्यवीर सहवाग भी उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेलते हुए आर्यवीर ने बुधवार (19 अगस्त) को न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ ऐसा बैकफुट पंच लगाया, जिसने फैंस को उनके पिता की याद दिला दी. DPL के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने आर्यवीर के इस शॉट की तुलना सहवाग के 2007 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ लगाए गए बैकफुट पंच से की है.

आर्यवीर ने खेली दमदार पारी

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए आर्यवीर ने कृष्ण यादव के साथ पारी की शुरुआत की. 18 वर्षीय आर्यवीर ने अपने सीजन के पहले मैच में 14 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे. इनमें से एक चौका उन्होंने बैकफुट पंच के जरिए लगाया, जिसका अंदाज बिल्कुल अपने पिता वीरेंद्र सहवाग जैसा नजर आया.

सहवाग के शॉट से की गई तुलना

DPL के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने आर्यवीर के बैकफुट पंच और वीरेंद्र सहवाग के 2007 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए इसी तरह के शॉट का वीडियो शेयर किया. दोनों शॉट्स को देखकर फैंस के लिए पिता-पुत्र के बल्लेबाजी अंदाज में समानता पहचानना आसान था.

नितीश राणा और अयुष ने दिलाई जीत

मैच में आर्यवीर के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा ने 23 गेंदों पर 50 रन की तेज पारी खेली. कप्तान अयुष दोसेजा ने 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए. वेस्ट दिल्ली लायंस ने 196 रनों का लक्ष्य छह विकेट और चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें-   VIDEO: 'ये हमारे भगवान हैं', सचिन को गिराने के बाद शोएब अख्तर का हुआ था बुरा हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com