विज्ञापन

IPL 2027: 27 करोड़ी ऋषभ पंत को LSG रिटेन करे या रिलीज? सहवाग ने सुना दिया फरमान

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से लगातार दो सीजन में फ्लॉप होने के बाद पंत के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 27 करोड़ की भारी भरकम धनराशि में खरीदा है. कुछ लोगों का सुझाव है कि टीम को उन्हें रिलीज कर देना चाहिए. जिस पर वीरेन्द्र सहवाग ने अपना विचार साझा किया है.

IPL 2027: 27 करोड़ी ऋषभ पंत को LSG रिटेन करे या रिलीज? सहवाग ने सुना दिया फरमान
Virender Sehwag

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का लीग स्टेज अब आखिरी दौर में चल रहा है. टूर्नामेंट के 59 मुकाबले बीत गए हैं. लीग स्टेज में 15 मुकाबले खेले जाने शेष हैं. हालांकि, इन मुकाबले से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में एलएसजी ने कुल 12 मैच खेले हैं. इस बीच उसे चार मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि आठ मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में कुल आठ अंक (-0.701) हैं और अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है. लखनऊ की टीम को टूर्नामेंट में अभी भी दो मुकाबले खेलने शेष हैं. यहां अगर वह ये दोनों मैच जीत भी जाती है तो उसके खाते में कुल 12 अंक होंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. क्योंकि दूसरी कई टीमें पहले ही 13 अंक के आंकड़े को पार गई हैं. 

पंत ने फिर किया निराश 

पिछले सीजन में कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से फ्लॉप रहने वाले युवा स्टार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस साल भी बुझे-बुझे से नजर आए. इस साल भी मैदान में ना तो उनकी कप्तानी का जादू दिखने को मिला और ना ही रन बना पाए. उनकी अगुवाई में टीम ने कुल 12 मैचों में हिस्सा लिया. इस बीच टीम को आठ मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टीम की तरफ से अबतक सभी मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच वह 11 पारियों में 27.89 की औसत से 251 रन ही बना पाए हैं, जो उनकी मौजूदा छवि के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है. 

अगले सीजन के लेकर उठ रहे हैं सवाल 

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से लगातार दो सीजन में फ्लॉप होने के बाद पंत के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 27 करोड़ की भारी भरकम धनराशि में खरीदा है. कुछ लोगों का सुझाव है कि टीम को उन्हें रिलीज कर देना चाहिए और अगले सीजन में किसी और खिलाड़ी पर दाव लगाना चाहिए.

जारी उठापटक के बीच देश के पूर्व सलामी बल्लेबाजी वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) ने बड़ा बयान दिया है. क्रिकबज्ज के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से उन्हें रिटेन होना चाहिए. अगर पैसे को लेकर सोच रहे हैं कि यार 27 करोड़ काफी महंगा है तो उन्हें ऑक्शन में छोड़ दीजिए और वापस ले लीजिए, पर उससे क्या होगा कि आपके रिश्ते खराब हो जाएंगे. कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं चाहेगा कि उसके टॉप के प्लेयर के साथ रिश्ते खराब हो जाएं.'

यह भी पढ़ें- VIDEO: हसन अली के सिर में लगी चोट, स्ट्रेचर से ले जाया गया बाहर, अब क्या है उनकी स्थिति? जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com