विज्ञापन

VIDEO: हसन अली के सिर में लगी चोट, स्ट्रेचर से ले जाया गया बाहर, अब क्या है उनकी स्थिति? जानें

हसन अली बीच मैदान में बुरी तरफ से चोटिल होने से बाल-बाल बच गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह कैच पकड़ने के प्रयास में जमीन पर बुरी तरह से गिर गए. इस दौरान उन्हें सिर में जोरदार चोट भी आई.

VIDEO: हसन अली के सिर में लगी चोट, स्ट्रेचर से ले जाया गया बाहर, अब क्या है उनकी स्थिति? जानें
Hasan Ali

बांग्लादेश और पाकिस्तान (Bangladesh vs Pakistan) के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से सिलहट में खेला जा रहा है. जहां पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) पहले ही दिन बुरी तरह से चोटिल होने से बच गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह कैच पकड़ने के प्रयास में जमीन पर बुरी तरह से गिर गए. इस दौरान उन्हें सिर में जोरदार चोट भी आई. उनके दर्द का अंदाजा इसी बीत से लगाया जा सकता है कि चोट लगने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर स्टेडियम से बाहर ले जाना पड़ा. हालांकि, सुखद भरी खबर जो है. वह यह है कि कुछ देर आराम करने के बाद वह मैदान में लौट आए हैं. 31 वर्षीय तेज गेंदबाज को गंभीर चोट नहीं आई है. वह टीम के लिए फिर से गेंदबाजी कर रहे हैं.  

पहले टेस्ट में दिखी थी हसन अली की धार 

जारी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आठ मई से 12 मई के बीच शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. जहां पाक टीम को 104 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. मगर हसन अली का प्रदर्शन सराहनीय रहा था. टीम के लिए पहली पारी में उन्होंने 26 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए एक सफलता प्राप्त की थी, जबकि दूसरी पारी में 17.3 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. 

दूसरे टेस्ट में भी टीम को है उनसे काफी उम्मीदें 

ग्रीन टीम को दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी हसन अली से काफी उम्मीदें हैं. मगर खबर लिखे जाने तक उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. टीम के लिए उन्होंने 4.5 ओवरों की गेंदबाजी की है. इस बीच 2.68 की इकॉनमी से 13 रन खर्च किए हैं. 

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत से CSK के खिलाफ ऐसी क्या हुई चूक? जिससे 12 लाख रुपए का लग गया जुर्माना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com