विज्ञापन

नंबर-3 पर सहवाग, सचिन के बराबर ईशान किशन, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 10 बैटर्स

दलीप टॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली जिसमें 30 चौके और 7 छक्के लगाने में सफलता हासिल की.

नंबर-3 पर सहवाग, सचिन के बराबर ईशान किशन, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 10 बैटर्स
दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा चौके किसके नाम

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ मैराथन पारी खेली और 270 रन बनाने में सफल रहे. अपनी पारी के दौरान ईशान ने 334 गेंद का सामना किया और 30 चौके के साथ-साथ 7 छक्के भी लगाए. ऐसा कर ईशान ने एक और कमाल कर दिखाया. ईशान दलीप ट्रॉफी की एक पारी में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बना पाने में सफल हो गए हैं. इस मामले में पहले नंब पर अरुण लाल हैं जिन्होंने 1986 में अपनी 287 रनों की पारी के दौरान 39 चौके लगाए थे. अरुण लाल दलीप ट्रॉफी में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर अभिषेक नायर हैं जिन्होंने 38 चौके एक पारी को दौरान लगाए थे. नंबर 3 पर वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने एक पारी में 36 चौके लगाने का कमाल कर किया था. 

दलीप ट्रॉफी की एक पारी में सर्वाधिक चौके

  1. जगमोहन अरुण लाल - 39 चौके (287 रन, ईस्ट जोन बनाम वेस्ट जोन, 1986)
  2. अभिषेक नायर - 38 चौके (259 रन, वेस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन, 2010)
  3. वीरेंद्र सहवाग – 36 चौके(274 रन, नॉर्थ ज़ोन बनाम साउथ ज़ोन, 1999)
  4. ध्रुव मालेवार – 36 चौके (203 रन, सेंट्रल ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन, 2025)
  5. विक्रम राठौर – 34 चौके (249 रन, उत्तरी क्षेत्र बनाम पूर्वी क्षेत्र, 2002)
  6. गगन खोड़ा – 33 चौके (300 रन, सेंट्रल ज़ोन बनाम साउथ ज़ोन, 2001)
  7. युवराज सिंह - 33 रन (208 रन, नॉर्थ जोन बनाम सेंट्रल जोन, 2012)
  8. वै. वेणुगोपाल राव - 32 चौके (228 रन, साउथ जोन बनाम इंग्लैंड ए, 2004)
  9. ईशान किशन- 30 चौके (270 रन, ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन, 2026)
  10. रमन लांबा- 30 चौके (320 रन, नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन, 1986)
  11. अश्विनमन गायकवाड़ - 31 चौके (216 रन, वेस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन, 1987)
  12. सचिन- 30 चौंके (199, पश्चिमी क्षेत्र बनाम पूर्वी क्षेत्र, 2001)
  13. रमन लांबा - 30 चौके (320 रन, नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन, 1987)

ईस्ट जोन का धमाका

साउथ जोन के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर ईस्ट जोन का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है.  दूसरे दिन की समाप्ति तक टीम 708 के स्कोर पर सिमट गई. इस पारी में ईस्ट जोन ने कुल 163 ओवरों का सामना किया. ईशान 250 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौटे. उन्होंने 301 गेंदों में 27 चौके और 7 छक्के लगाए थे. इसके बाद मोहम्मद शमी (28) ने कुनैन कुरैशी (40) के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 650 के पार पहुंचाया. टीम को 680 के स्कोर पर सातवां झटका लगा, जिसके बाद कप्तान ईशान एक बार फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे.

टीम ने कप्तान के रूप में अपना नौवां विकेट गंवाया, जिन्होंने 334 गेंदों में 7 छक्कों और 30 चौकों के साथ 270 रन की पारी खेली। त्रिपुरण विजय ने पारी के 163वें ओवर में ईशान किशन के साथ मुकेश कुमार (0) का विकेट भी चटकाया.

साउथ जोन के लिए त्रिपुरण विजय ने कुल 42 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 180 रन देकर 4 विकेट निकाले. इनके अलावा, चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। शेख रशीद को 1 सफलता हाथ लगी.

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 विकेटकीपर, ईशान किशन बने नंबर-1

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी ओपनर, ईशान किशन नंबर 6 पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- ईशान किशन नंबर 2, यशस्वी जायसवाल नंबर 3, दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 8 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- नंबर 2 पर नीरज चोपड़ा, रुमेश नंबर-1, डायमंड लीग जीतने वाले एशिया के टॉप-5 जैवलिन थ्रोअर्स में किसने फेंका सबसे दूर भाला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Duleep Trophy, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com