विज्ञापन

पहले लगाया गले, फिर छूने लगे बियर्ड...विराट कोहली ने लिए शुभमन गिल के मजे, वीडियो वायरल

Virat Kohli Teasing Shubman Gill: बेंगलुरु और गुजरात के बीच 26 मई को आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है, जिसमें गिल और कोहली का मस्ती भरा अंदाज दिखा.

पहले लगाया गले, फिर छूने लगे बियर्ड...विराट कोहली ने लिए शुभमन गिल के मजे, वीडियो वायरल
Virat Kohli Teasing Shubman Gill Beard look

Virat Kohli Teasing Shubman Gill: आईपीएल 2026 के पहला क्वालीफायर धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाना है. गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं और अपनी तैयारियां कर रही हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और शुभमन गिल का मस्ती भरा अंदाज दिख रहा है. इस वीडियो में कोहली गुजरात के कप्तानी की बियर्ड लुक को लेकर उनकी टांग खिचाई करते दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि गिल बेंगलुरु के उपकप्तान जितेश शर्मा से बात करते हैं, तभी विराट कोहली की फ्रेम में एंट्री होती है. कोहली को देखकर गिल, उनकी तरफ बढ़ते हैं. इसके बाद दोनों भारतीय स्टार प्यार से गले मिलते हैं. लेकिन फिर कोहली ने गिल की टांग खिचाई करने का फैसला लिया और उनकी दाढ़ी पर हाथ फेरने लगे. इसके बाद कोहली गिल की पीठ थपथपाते हुए आगे बढ़ जाते हैं. फैंस को यह वीडियो काफी पंसद आ रहा है. 

विराट कोहली इस सीज़न में बेंगलुरु के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने ग्रुप-स्टेज के 14 मैचों के बाद 557 रन बना लिए हैं. 37 साल के इस खिलाड़ी के नाम मौजूदा टूर्नामेंट में एक सेंचुरी और चार हाफ-सेंचुरी हैं. दूसरी ओर, गिल भी इस सीज़न में ऑरेंज कैप की रेस में हैं. और अभी 14 मैचों में 616 रन के साथ वह सीजन में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वह ऑरेंज कैप लिस्ट में सिर्फ़ अपने साथी साई सुदर्शन (638) से पीछे हैं.

क्वालिफायर में ऐसा है आरसीबी का रिकॉर्ड

आरसीबी का रिकॉर्ड पहला क्वालिफायर खेलते हुए शानदार रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इससे पहले तीन बार पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल किया है. साल 2011 में आरसीबी पहले क्वालिफायर में पहुंची थी, लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2016 में टीम ने टॉप 2 में रहते हुए पहले क्वालिफायर का टिकट कटाया था. आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले क्वालिफायर में गुजरात लांयस को मात दी थी.

तीसरी बार आरसीबी ने पहला क्वालिफायर पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में खेला था और रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था. आरसीबी 3 बार पहले क्वालिफायर में पहुंची है, जिसमें से टीम ने 2 बार जीत का स्वाद चखा है, तो एक दफा हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी ने आईपीएल में अब तक चार बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन टीम सिर्फ एक बार ही खिताब को अपने नाम कर सकी है.

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने किया 'डॉन ब्रैडमैन' का एकदम उल्टा, 102 की औसत से शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

यह भी पढ़ें: 'कभी पीछे हटने वालों में से नहीं हूं' KKR की कप्तानी छोड़ने के सवाल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया दो टूक जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com