- केतन अग्रवाल ने अपनी मंगेतर सिया को जन्मदिन से पहले एक खूबसूरत सरप्राइज दिया था
- सोशल मीडिया पर केतन और सिया का रिश्ता परफेक्ट लग रहा था जबकि सिया ने केतन के लिए खौफनाक साजिश रच डाली
- सिया ने केतन को लोहगढ़ किले में बुलाकर उसे खाई में धक्का दिया और बाद में पुलिस को झूठी सूचना दी
राजा रघुवंशी के बाद अब केतन अग्रवाल, देश के किसी कोने में एक और सोनम रघुवंशी छिपी है, ये किसी ने सोचा भी नहीं था. जिस केतन ने अपनी मंगेतर सिया को उसके जन्मदिन से पहले शानदार सरप्राइज दिया, उसे ही उसने किसी और लड़के के लिए मार दिया. सामने आए वीडियो में दोनों की लव स्टोरी किसी फेरी टेल से कम नहीं लग रही. जब कार में बैठा केतन सिया की आंखें अपने हाथ से बंद कर से एक खूबसूरत फूल उसे देता है तो चेहरे के हावभाव देखकर कोई ये अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि उस वक्त सिया के शातिर दिमाग में मर्डर की खौफनाक स्क्रिप्ट चल रही थी. सिया के इंस्टाग्राम पोस्ट में हत्या से एक महीने पहले दोनों के बीच गहरा प्यार भरा रिश्ता दिख रहा था.ऑनलाइन ये परफेक्ट कपल की तरह पेश आ रहे थे.
केतन का प्यार देख भी नहीं पिघली सिया
केतन के दिए फूल को देखकर वह खुशी से चहक उठी जैसे मानो उसे पूरी दुनिया मिल गई हो. उसके चेहरे की खुशी कहीं से भी उसके दिल में छिपी नफरत को बयां नहीं कर रही. अगले सरप्राइज को देखकर तो जैसे उसके पैर जमीं पर ही नहीं रहे. केतन ने जैसे ही अपनी गाड़ी की रूफ टॉप ओपन की तो ऊपर फूलों का खूबसूरत सा डेकोरेशन देख सिया के चेहरे पर खुशी का भाव साफ दिखाई दिया. उसने केतन को तुरंत गले से लगा लिया.
सिया के असली चेहरे से अनजान था केतन
सिया को गले से लगाते ही केतन की खुशी का मानो ठिकाना ही नहीं था. उसे कहां पता था कि जिस सिया पर वह जान छिड़क रहा है वो तो उसकी जान लेने पर उतारू है. वह पिछली बार की उसकी साजिश को वह भांप ही नहीं पाया. उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सिया से मासूम चेहरे के पीछे एक खौफनाक लड़की छिपी है. सिया जो कुछ भी दिखा रही थी केतन उसे ही सच्चाई समझ रहा था. उसे लगा था कि सिया जैसी मंगेतर पाकर उसकी लाइफ फेरी टेल जैसी हो गई है, क्यों कि आने वाले खतरे से तो वह बिल्कुल अंजान था.
साथ डांस किया और फिर दे दिया धक्का
सिया के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए केतन उसे एक कैफे लेकर गया, जहां पर लाइव म्यूज के बीच उसने केक देकर उसे प्रपोज भी किया. इस दौरान भी सिया बिल्कुल वैसे ही खुश नजर आ रही थी जैसे कोई भी लड़की अपने मंगेतर से मिले खूबसूरत सरप्राइज को पाकर होती. दोनों ने साथ डांस भी किया. उसके बाद जो भी हुआ वह बहुत ही खौफनाक था.
लोहगढ़ किले से केतन को दिया धक्का
सिया ने सिर्फ केतन को ही अपने प्री-बर्थडे सरप्राइज के बहाने लोहगढ़ किला नहीं बुलाया बल्कि अपने कथित बॉयफ्रडें चेतन को भी वहां बुलाया था. किसी को शक न हो इसलिए चेतन ने अपना मोबाइल कोंढवा में अपने घर पर रख दिया. पहचान उजागर न हो इसलिए उसने कपड़े भी बदल लिए. तेज धूप में हुडी पहनकर लोहागढ़ जाते हुए चेतन का CCTV फुटेज पुलिस को मिल गया है.
पुलिस को फोन कर कहा केतन का पैर फिसल गया
केतन जब लोहागढ़ किले में अपने मोबाइल से फोटो खींच रहा था तभी सिया ने उसे खाई में धक्का दे दिया. इसके बाद सिया ने खुद पुलिस को फोन किया और कहा कि केतन फिसलकर खाई में गिर गया है. पुलिस और परिवार तिरंत मौके पर पहुंचे. इस तरह से सिया गोयल का प्लान B सफल हो गया और केतन को उसने मौत के घाट उतार दिया.
ये भी पढ़ें-प्लान A फेल हुआ, प्लान B में मार डाला, प्लान C भी था तैयार, सिया ने मंगेतर केतन की हत्या के लिए रची थी साजिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं