विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

Portugal vs Uzbekistan, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में एक गोल करते ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है. रोनाल्डो अब फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं .

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

Cristiano Ronaldo in FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने जैसे ही पहला गोल किया वैसे ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने मैच को छठे मिनट में गोल करके इतिहास रच दिया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोनाल्डो का यह पहला गोल है. उनके नाम 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया. रोनाल्डो ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, इसके साथ-साथ रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने हैं. ऐसा कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने युसेबियो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. युसेबियो ने फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल की ओर से खेलते हुए 9 गोल किए हैं. वहीं, अब रोनाल्डो के नाम भी 10 गोल पुर्तगाल के लिए दर्ज हो गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहले मैच में एक भी गोल नहीं करने वाले रोनाल्डो ने 6 मिनट में ही गोल करके इतिहास रच दि/e. वह छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. क्रॉस के लिए वह बिल्कुल सही जगह पर थे और उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से गोल पूरा किया. अब उन पर से दबाव हट गया है और वह अपने गोल की संख्या और बढ़ाने की कोशिश करेंगे. जब रोनाल्डो ने गोल किया तो उन्होंने जोशीले अंदाज में इसका जश्न मनाया, रोनाल्डो के जश्न को देखकर यह समझा जा सकता था कि उन्हें इस गोल से कितनी संतुष्टि मिली होगी.  

उज़्बेकिस्तान प्लेइंग 11
नेमातोव; ख़ुसानोव, अब्दुल्लाव, नसरुल्लाएव, अशुर्मातोव; करीमोव, गनीव, शुकुरोव, ज़मरोबेकोव; फ़ैज़ुल्लायेव, शोमुरोडोव

पुर्तगाल प्लेइंग 11
डिओगो कोस्टा, कैंसलो, रुबेन डायस, रेनाटो वेइगा, नूनो मेंडेस, विटिन्हा, जोआओ नेव्स, ब्रूनो फर्नांडिस, पेड्रो नेटो, जोआओ फेलिक्स, क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Cristiano Ronaldo, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com