विज्ञापन

विराट कोहली हर मैच से पहले सुनते हैं करण औजला का ये गाना, यूट्यूब पर मिले हैं 10 करोड़ व्यूज

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने हाल में एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में विराट कोहली अपने पसंदीदा गाने के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली हर मैच से पहले सुनते हैं करण औजला का ये गाना, यूट्यूब पर मिले हैं 10  करोड़ व्यूज
विराट कोहली को पसंद है करण औजला का ये गाना
Social Media
नई दिल्ली:

विराट कोहली को गाने सुनने का बहुत शौक है. वह हर मैच के लिए पिच पर उतरने से पहले एक गाना सुनना पसंद करते हैं. ये गाना है करण औजला का 'विनिंग स्पीच'. न्यूज एजेंसी PTI की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में विराट कोहली सिंगर करण औजला की तारीफ करते नजर आए और इसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें करण औजला का गाना 'विनिंग स्पीच' बहुत पसंद है. ये गाना दो साल पहले यानी कि 2024 में रिलीज हुआ था.

यूट्यूब पर मिल चुके हैं 100 मिलियन व्यूज

करण औजला ने ये गाना संदीप रेहान के साथ मिलकर बनाया था. इस गाने के सिंगर, लिरिक्स, कम्पोजर करण औजला ही हैं. ये गाना विराट कोहली के बयान के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म और यूट्यूब पर एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस गाने पर कई लोग विराट कोहली का नाम लिखकर कमेंट कर रहे हैं और कई लोगों का कहना है कि वे विराट से इस गाने के बारे सुनकर यूट्यूब पर सर्च करते हुए पहुंचे हैं. 

विराट कोहली ने कहा था- मैं विनिंग स्पीच से रिलेट कर पाता हूं

न्यूज एजेंसी पीटीआई की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में विराट ने पंजाबी सिंगर की तारीफ की. उन्होंने कहा था कि मैं करण औजला के गाने विनिंग स्पीच से एक जुड़ाव महसूस करता हूं. कोहली ने कहा, आप गाने दिल से लिखते हैं. एक गाना जिससे मैं रिलेट कर पाता हूं वो है Winning Speech क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि वह उस जर्नी को बखूबी कवर करता है जिससे आप गुजरे होते हैं. मैं अपने सफर और इस गाने में बहुत सिमिलैरिटीज पाता हूं. मैंने बहुत छोटी उम्र में पिता को खो दिया ता. इसलिए यह गाना मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है. मैं अक्सर इसे मैच खेलने के लिए निकलने से पहले सुनता हूं.

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के 'चांदनी मेरी चांदनी' के हिट सिंगर 13 साल से फिल्मों से गायब, 25 साल के करियर में गाए सिर्फ 23 गाने, अब कहां हैं जॉली?

करण औजला का लेटेस्ट गाना 

करण औजला का लेटेस्ट गाना Low Fade है. इस गाने का ऑफीशियल वीडियो 21 जून 2026 को रिलीज हुआ है. करण ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो का एक क्लिप शेयर कर फैन्स को इसके बारे में बताया. हर गाने की तरह औजला के इस गाने को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. गाने पर एक कमेंट था, ये सिर्फ म्यूजिक नहीं. प्योर ऑरा है हर बार. इस एक कमेंट से ही साफ है कि Low Fade फैन्स के बीच पॉपुलर हो रहा है.  

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
चीफ सब एडिटर
उर्वशी नौटियाल ने 2010 में टीवी से शुरुआत की. शुरुआत में ब्रॉडकास्टिंग मीडियम की बारीकियां सीखने के बाद 2015 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमाया. लाइव... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Karan Aujla, T20 World CUP, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com