Jasprit Bumrah 102 Average in IPL 2026: क्रिकेट में अगर किसी बल्लेबाज का 100 का औसत होता है तो यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. क्रिकेट इतिहास के सर्वालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का औसत 100 के करीब था. लेकिन क्या हो अगर कोई गेंदबाज बल्ले से नहीं, बल्कि बॉल से यह आंकड़ा पार कर जाए? मुंबई इंडियंस के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईपीएल 2026 में औसत 102 का है. इसका सीधा मतलब कि उन्हें हर विकेट के लिए 102 रन खर्चे हैं. इन आंकड़ों के चलते जस्सी के नाम एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया है. बुमराह अब टी20 क्रिकेट में किसी टूर्नामेंट में एक विकेट के लिए 100 से अधिक रन खर्चने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.
इस साल मुंबई के लिए बुमराह ने जो 13 मैच खेले, उनमें उन्होंने 8.37 के इकॉनमी रेट से 294 रन दिए. जिस टूर्नामेंट में थोक के भाव 200 का स्कोर पार हो रहा हो, वहां 8.37 की इकॉनमी काफी अच्छी मानी जा सकती है. लेकिन बुमराह सीजन में 4 विकट ले पाए और उनका औसत 102.50 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 73.50 का. यह बिल्कुल भी अच्छा तो नहीं कहा जा सकता.
लीग में कम से कम 40 ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में बुमराह का औसत सबसे खराब है. अगर कोई गेंदबाज 240 लीगल डिलवरी डाल रहा है तो इसका मतलब है कि वह टीम का मेन गेंदबाज है. पेस अटैक का जिम्मा उसके ऊपर है. बुमराह के मामले में बिल्कुल वैसा ही है. सिर्फ मुंबई इंडियंस ही नहीं बल्कि क्रिकेट के सभी पंडित इस बात से हैरान हैं कि आखिर कोटे के पूरे ओवर डालने के बावजूद बुमराह को विकेट क्यों नहीं मिले.
जब किसी बॉलर को दुनिया का सबसे खतरनाक माना जाता है, तो विरोधी टीम की बैटिंग लाइन-अप अक्सर मिलकर उसे बेअसर करने का फैसला करती है. उसकी तेज़ यॉर्कर या पेस में धोखे से होने वाले बदलावों के खिलाफ रिस्क लेने के बजाय, बैटर बस डिफेंड करते हैं, स्ट्राइक रोटेट करते हैं, और हर ओवर में बिना रिस्क के पांच या छह रन लेते हैं. ऐसा ही कुछ बुमराह के साथ है जिन्हें बल्लेबाज पूरी सावधानी से खेलते हैं. हालांकि, गावस्कर जैसे दिग्गजों का मानना है कि बुमराह इस सीजन स्लो गेंदों पर अधिक भरोसा कर रहे थे, जिससे चलते उन्हें विकेट नहीं मिले.
यह भी पढ़ें: 'कभी पीछे हटने वालों में से नहीं हूं' KKR की कप्तानी छोड़ने के सवाल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया दो टूक जवाब
यह भी पढ़ें: कोहली से हुई तू-तू-मैं-मैं तो फैंस की शर्मनाक हरकत, ट्रेविस हेड की पत्नी को बनाया निशाना, किए भद्दे कमेंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं