Virat Kohli Replacement: निजी कारणों के चलते विराट कोहली इंग्लैंड (IND vs ENG Virat Kohli) के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वहीं अब कोहली के रिप्लेसमेंट को लेकर रजत पाटीदार का नाम सामन आया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रजत पाटीदार को कोहली की जगह पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है. बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा. बता दें कि रजत पाटीदार आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हैं.
यह भी पढ़ें: '6,6, 6, 6, 6, 6,6, 6, 6, 6, 6, 6' ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का T20 में आया भूचाल, 57 गेंद 140 रन ठोक मचाई खलबली
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: "IND vs ENG: पहले टेस्ट में विराट कोहली की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी प्लेइंग XI में जगह, ऐसा बन रहा समीकऱण
पाटीदार के चयन का मतलब है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट इस समय चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पर ध्यान नहीं दे रही है, वहीं सरफराज खान को भी अभी और इंतजार करना होगा. इससे पहले रिंकू सिंह को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मल्टी-डे मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया, जिससे पाटीदार को सीनियर पुरुष टीम में शामिल करने का रास्ता साफ हो गया था.
टेस्ट शेड्यूल
पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
इंग्लैंड टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड.
पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली/रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/बल्लेबाज), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं