- कहा, रिचर्ड्स की तरह हावी होकर खेलते हैं विराट
- हर मामले में उनका काम करने का तरीका है अलग
- टीम को लीड करने के मामले में इमरान की तरह हैं
विराट कोहली को निर्विवाद रूप से इस समय विश्व क्रिकेट का शहंशाह माना जा सकता है. टीम इंडिया के कप्तान इस समय अपनी लगभग हर पारी में कोई न कोई रिकॉर्ड बना रहे हैं. इस बार आईसीसी अवार्ड्स में भी उनकी धूम रही. इन अवार्ड्स में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी जीतने के अलावा उन्होंने आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का भी पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा. ये तीनों अवार्ड एक साथ अपने नाम करने वाले विराट दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं. कप्तानी में भी अपने कौशल का लोहा मनवाते हुए विराट ने ऑस्ट्रेलिया के उसी के देश में टेस्ट और वनडे सीरीज हराने का कारनामा किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके ही देश में वनडे सीरीज भी भारतीय टीम ने जीती. कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की 'जुगलबंदी' में टीम इंडिया के विदेश में प्रदर्शन में काफी सुधार आया है. शास्त्री ने कोहली को बेहद खास बताते हुए उनकी तुलना विश्व क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स और पाकिस्तान के इमरान खान से की है.
कोच रवि शास्त्री का कुलदीप यादव के बारे में 'बड़ा बयान', मतलब कि....
विराट को बेहद खास बताते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि भारतीय रन मशीन विराट कोहली, वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स की तरह हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विराट भी रिचर्ड्स की ही तरह वर्चस्व स्थापित करके खेलते हैं. वे हावी होकर खेलना पसंद करते हैं. अनुशासन हो, ट्रेनिंग या फिर समर्पण भाव हर मामले में वे उनके काम करने तरीके सबसे अलग हैं. वेबसाइट Cricbuzz ने शास्त्री के हवालेसे कहा कि कप्तानी के मामले में विराट मुझे पाकिस्तान के इमरान खान की याद दिलाते हैं. भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास ऐसा लीडर है. टीम को फ्रंट से लीड करने, श्रेष्ठता के मामले में अपना उदाहरण रखने और स्टेंडर्ड सेट करने के मामले में वे काफी कुछ इमरान जैसे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'इस कारण' वर्ल्डकप-2019 की भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा को चाहते हैं हरभजन
वर्ष 2018 में विराट कोहली ने रनों का अंबार लगाया. 30 वर्षीय विराट ने 2018 में 13 टेस्ट में 55.08 के औसत से 1322 रन बनाए. वनडे में भी उनके बल्ले की 'धमक' के आगे दिग्गज गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. वर्ष 2018 में विराट ने 14 वनडे में 133.55 के औसत से 1202 रन बना डाले, जिसमें छह शतक शामिल रहे. वनडे में शतकों के मामले में विराट इस समय दूसरे स्थान पर हैं और उनसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर ने ही बनाए हैं. 10 टी20 मैचों में उन्होंने 211 रन बनाए.
वीडियो: तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं