विज्ञापन

RCB vs LSG: प्रिंस यादव की 140.4 किमी की तूफानी गेंद से हैरान हुए विराट कोहली, 1110 दिनों के बाद पहली बार हु्आ ऐसा

Virat Kohli Golden Duck After 46 Innings, RCB vs LSG IPL 2026: विराट कोहली 'डक' पर आखिरी बार साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट हुए थे.

RCB vs LSG: प्रिंस यादव की 140.4 किमी की तूफानी गेंद से हैरान हुए विराट कोहली, 1110 दिनों के बाद पहली बार हु्आ ऐसा
Virat Kohli Golden Duck After 46 Innings, RCB vs LSG IPL 2026:

Virat Kohli Golden Duck After 46 Innings, RCB vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ हो रही है. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कोहली को एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा. विराट आईपीएल में 46 पारियों के बाद जीरो पर आउट हुए हैं. कोहली 'डक' पर आखिरी बार साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट हुए थे और भी ज़्यादा सटीक तौर पर कहें तो, IPL में 1110 दिनों के बाद यह पहली बार है जब वह डक पर आउट हुए हैं. वहीं, रनों का पीछा करते हुए साल 2017 के बाद कोहली पहली बार जीरो पर आउट हुए हैं. 

इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए. मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने एलएसजी को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े. अर्शिन ने 24 गेंदों में 17 रन बनाए. वहीं, निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रनों का योगदान दिया. मार्श और पूरन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 70 रनों की शानदार साझेदारी निभाई.

मार्श ने एक छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी, और उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. मार्श ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 111 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में मार्श ने 9 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए. अंत के ओवरों में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने महज 10 गेंदों में 320 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए, 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए. एडेन मार्करम एक रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी के गेंदबाज इस मुकाबले में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. जोश हेजलवुड ने 4 ओवर के स्पेल में 49 रन देकर एक विकेट निकाला. वहीं, रसिख सलाम ने 4 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट चटकाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Lucknow Super Giants, Virat Kohli, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com