Virat Kohli, Bangladesh vs India, 2nd Match: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में आज (20 फरवरी 2025) जाकेर अली का कैच पकड़ते हुए विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. किंग कोहली वनडे में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे, जबकि भारत के संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने का नाम आता है. जिन्होंने 1998 से 2015 के बीच 448 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच 443 पारियों में वह 218 कैच पकड़ने में कामयाब रहे.
दूसरे स्थान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है. जिन्होंने 160 कैच पकने हैं. तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो खिलाड़ी काबिज हैं. ये दोनों खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और मौजूदा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं. जिन्होंने क्रमशः 156-156 कैच पकड़ने हैं. चौथे स्थान पर पूर्व कीवी स्टार रॉस टेलर का नाम आता है. टेलर ने वनडे में 142 कैच लपके हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वनडे में इन पांच खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सर्वाधिक कैच
218 कैच - महेला जयवर्धने - श्रीलंका
160 कैच - रिकी पोंटिंग - ऑस्ट्रेलिया
156 कैच - मोहम्मद अजहरुद्दीन - भारत
156 कैच - विराट कोहली - भारत
142 कैच - रॉस टेलर - न्यूजीलैंड
बल्लेबाजी में कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए विराट कोहली
क्षेत्ररक्षण के दौरान तो विराट कोहली का जलवा रहा. मगर बल्लेबाजी के दौरान वह कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए. टीम के लिए उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 38 गेंदों का सामना किया. इस बीच 57.89 की स्ट्राइक रेट से केवल 22 रन ही बना पाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका निकला. टीम के लिए वह दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.
यह भी पढ़ें- IND vs BAN: जहीर खान का रिकॉर्ड ध्वस्त कर मोहम्मद शमी ने भारतीय क्रिकेट में मचाई सनसनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं