Mohammad Shami, Most Wickets For India In ICC ODI Events: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला आज (20 फरवरी 2025) भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेला जा रहा है. जहां टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत की तरफ से आईसीसी के वनडे इवेंट्स में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने जहीर खान को पीछे छोड़ा है. जहीर ने टीम इंडिया के लिए आईसीसी के वनडे इवेंट्स में 59 विकेट चटकाए थे. वहीं शमी के नाम आज धारधार गेंदबाजी करते हुए 60 विकेट हो गए हैं.
इन दोनों दिग्गजों के बाद तीसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम आता है. जिन्होंने 35 पारियों में 47 विकेट चटकाए हैं. चौथे स्थान पर 43 विकेटों के साथ रवींद्र जडेजा काबिज हैं. पांचवें स्थान पर दो तेज गेंदबाजों का नाम आता है. जिन्होंने क्रमशः 42-42 विकेट चटकाए हैं. ये गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईसीसी के वनडे इवेंट्स में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज
60 विकेट - मोहम्मद शमी - 19 पारी
59 विकेट - जहीर खान - 32 पारी
47 विकेट - जवागल श्रीनाथ - 35 पारी
43 विकेट - रवींद्र जडेजा - 32 पारी
42 विकेट - जसप्रीत बुमराह - 25 पारी
42 विकेट - अनिल कुंबले - 28 पारी
ये बल्लेबाज बने शमी के शिकार
मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम की तरफ से आज के मुकाबले में कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 5.30 की इकोनॉमी से वह 53 रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार के अलावा मेहदी हसन मेराज, जाकिर अली, तंजीम हसन साकिब और तस्कीन अहमद बने.
यह भी पढ़ें- सचिन, विराट और गांगुली के बाद यह ऐतिहासिक कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं