विज्ञापन

Virat Kohli: 'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं', विराट कोहली ने अपने फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Virat Kohli Fitness Update: विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे आरसीबी ने सिर्फ 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और पॉइंट्स टेबल में फिर से टॉप पर पहुंच गई है.

Virat Kohli: 'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं', विराट कोहली ने अपने फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Virat Kohli Statement on His Fitness; RCB vs LSG IPL 2026: 

Virat Kohli Statement on His Fitness, RCB vs LSG, IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चौथा मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. बुधवार को खेले गए सीजन के 23वें मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की. आरसीबी 5 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' बन गई है. वहीं, एलएसजी 5 में से 3 मुकाबले गंवाकर सातवें स्थान पर मौजूद है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 146 रन पर सिमट गई. इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. इस जोड़ी ने 4 ओवरों में 32 रन जुटाए. मार्करम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस पारी में मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 38 रन जुटाए. उनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

जीत के बाद विराट कोहली ने कहा

ये मैच पिछले मैच से बेहतर लगा. मैं अभी पूरी तरह फिट नहीं हूं. पिछले मैच में मेरे घुटने में थोड़ी दिक्कत थी और पिछले कुछ दिनों से मैं थोड़ा बीमार भी था. इसलिए मैं बस अपनी अच्छी फॉर्म में वापस आने की कोशिश कर रहा हूं. आज मुझे अच्छी शुरुआत मिली, इसलिए मैं अपने खेलने के तरीके से खुश हूं. हालांकि, मैं चाहता था कि मैं अंत तक खेलता और मैच खत्म करता, लेकिन पिच धीमी हो गई थी, इसलिए खेलना थोड़ा मुश्किल हो गया.

विराट ने आगे कहा, "पिच सामान्य से ज्यादा धीमी थी. उस पर घास भी कम थी और गर्मी की वजह से वह सूखी हो गई थी. इसलिए हमारी योजना थी कि शुरुआत में ही मैच पर पकड़ बना लें. पावरप्ले में अच्छा खेलना जरूरी था, और मुझे खुशी है कि मैं टीम को अच्छी शुरुआत दे सका. रजत पाटीदार के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, हमारी टीम में हर खिलाड़ी की भूमिका तय है. रजत बहुत अच्छे से समझते हैं कि कब और कैसे खेलना है. वह गेंदबाज़ों पर दबाव बनाना जानते हैं. टीम मैनेजमेंट ने हमें खुलकर खेलने की आज़ादी दी है, इसलिए हम अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पा रहे हैं.

टीम में रोमारियो और टिम जैसे खिलाड़ी होने से हमें और भी आत्मविश्वास मिलता है. ये खिलाड़ी कम समय में बहुत रन बना सकते हैं, जिससे बाकी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आज़ादी मिलती है. हम हर मैच में 230-240 रन नहीं बनते. हमें हालात के हिसाब से खेलना होता है. अभी टूर्नामेंट का पहला हिस्सा है, लेकिन आगे मैच और कठिन होंगे और दबाव भी बढ़ेगा. उस समय समझदारी से खेलना बहुत जरूरी होगा. जो टीम हालात के अनुसार खुद को ढाल लेगी, वही आगे तक जाएगी.

मैं अपनी तरफ से लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं. पिछले कुछ मैचों में मैं अपने सर्वश्रेष्ठ में नहीं था, लेकिन मैं हमेशा अपने खेल को सुधारने की कोशिश करता हूं.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक भारद्वाज
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Virat Kohli, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com