Rohit Shama in Top Five Most IPL Runs as Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है. तीन साल बाद कप्तानी में लौटे रोहित शर्मा पहले ही फ्रेंचाइजी को पांच IPL खिताब दिला चुके हैं. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती थी और अब फैंस को उम्मीद है कि हिटमैन की कप्तानी में टीम फिर से खिताबी दौड़ में मजबूती से वापसी करेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी की चर्चा के बीच एक दिलचस्प आंकड़ा भी सामने आता है. IPL इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित तीसरे स्थान पर हैं.
Aala re aala, Mumbai cha Raja aala! 👑 Mumbai Indians cha captain, Rohit Hitman Sharma aala! 💙 #MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/lDgSubCjX7
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
Smile, everybody smile 💙 #MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/YUqYZTQxu9
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर 4,994 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज एमएस धोनी हैं, जिनके नाम 4,753 रन दर्ज हैं. रोहित शर्मा 3,986 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर गौतम गंभीर हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में 3,518 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर 3,356 रन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. यह आंकड़े दिखाते हैं कि रोहित सिर्फ ट्रॉफियां जिताने वाले कप्तान ही नहीं रहे, बल्कि बल्ले से भी लगातार टीम के लिए योगदान देते रहे हैं.
IPL इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली - 4,994 रन
एमएस धोनी - 4,753 रन
रोहित शर्मा - 3,986 रन
गौतम गंभीर - 3,518 रन
डेविड वॉर्नर - 3,356 रन
रोहित ने अपने IPL करियर में अब तक 281 मैचों में 7,329 रन बनाए हैं. मुंबई इंडियंस की कप्तानी में उनकी वापसी के बाद फैंस को उम्मीद होगी कि वह एक बार फिर अपने नेतृत्व और बल्लेबाजी दोनों से टीम को सफलता की राह पर ले जाएंगे.
यह भी पढ़ें | 'फैंस को जश्न मनाने के कई मौके देने के लिए तैयार हूं', MI की कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा का पहला बयान
यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा फिर से बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने कर दिया बड़ा ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं