विज्ञापन

Video: विराट कोहली 49 रन पर हुए आउट, अनुष्का शर्मा ने पकड़ लिया माथा, रिएक्शन ने लूटी महफिल

Anushka Sharma reaction on Virat Kohli Wicket: चेज-मास्टर विराट कोहली एक बार फिर वही कर रहे थे जिसमें वे माहिर थे बल्ले से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी को आगे बढ़ाना.

Video: विराट कोहली 49 रन पर हुए आउट, अनुष्का शर्मा ने पकड़ लिया माथा, रिएक्शन ने लूटी महफिल
Anushka Sharma Reacts As Virat Kohli Misses 66th IPL Half-century By Just 1 Run. Watch

Virat Kohli gets out for 49 runs: विराट कोहली दुनिया के संभवत: बेस्ट चेज़मास्टर हैं. IPL के करीब पौने तीन सौ मैचों में उनके नाम तकरीबन 9000 रन, 8 शतक और 65 अर्धशतकीय पारियां हैं. लखनऊ के खिलाफ़ 147 के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने मस्तमौला अंदाज़ में चेज़ करना शुरू किया. बीच-बीच में टीम इंडिया के साथी मो. शमी से मज़ाक भी करते दिखे. बैंगलोर के लिए चेज़ करते वक्त दूसरे सिरे पर आक्रामक फ़िल साल्ट 9 रन बनाकर और 8वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल 10 रन बनाकर निपटे. मगर  विराट का बल्ला बोलता रहा. हालांकि कोहली 49 रन बनाकर आउट हो गए. 

नर्वस 49 का शिकार हो गए विराट, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

विराट कोहली आईपीएल में अपने 66वें अर्द्धशतक की ओर तेज़ी से बढ़ रहे थे. 34 गेंदों पर 145 के स्ट्राइक रेट से 6 चौके और 1 छक्का लगाकर वो पूरी तरह डॉमिनेट कर रहे थे. लेकिन लखनऊ के आवोश ख़ान की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर उनका शॉट बाउंड्री लाइन नहीं पार कर सका. निकलस पूरन ने उनके कैच लपका और स्टैंड्स में कई फ़ैन्स के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की आह निकल गई.  IPL के 19 साल के इतिहास में ऐसा बिरले ही हुआ है जब विराट हाफ़ सेंचुरी के इतने क़रीब पहुंचकर अपने 50 ना पूरे कर सके हों. इस बार विराट कोहली अपने अर्द्धशतक से 1 रन पहले चूक गए और 34 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए.  

पिछले मैच में घायल दिखे कोहली 
विराट कोहली पिछले मैच में घुटने पर स्ट्रैप बांधकर बाहर आये थे और कयास लगाये जा रहे थे कि वो लखनऊ के खिलाफ़ मैच में उतरेंगे या नहीं. लेकिन दुनिया भर के लाखों फ़ैन्स समेत दुनिया भर के कई क्रिकेटर्स की तरह पूर्व क्रिकेटर और कॉमेन्टेटर नवजोत सिंह सिद्धू ख़ासकर विराट कोहली की फ़िटनेस के फ़ैन हैं. पिछले ही मैच में खलील अहमद की मांसपेशियां खिंच गईं और सिद्धू ने विराट कोहली की मिसाल पेश कर दी.  सिद्धू ने विराट की फ़िटनेस की तारीफ़ की और कहा कि विराट कोहली के साथ ऐसा नहीं होता. 

नवजोत सिंह सिद्धू को खलील अहमद की इंजरी को देखकर अपने साथ हुआ पुराना वाकया भी याद आ गया. सिद्धू ने कहा, “एक बार मैं सिंगापुर में 99 पर खेल रहा था. ऐसे ही मेरी मांसपेशियां खिंच गईं. मैं वहीं गिर गया और मेरी आंखें सिंगापुर के अस्पताल में खुलीं.” सिद्धू ने सचिन तेंदुलकर की मिसाल भी पेश की और कहा कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उनके साथ भी एकबार ऐसा हो चुका है. 

विराट रनों की 49 रनों शानदार पारी ने बैंगलोर के लाल समंदर का जोश फिर से बढ़ा दिया. फ़ैन्स उम्मीद करने लगे हैं कि उनकी टीम लगातार दूसरी बार IPL की ट्रॉफ़ी जीतेगी. बैंगलोर की टीम 5 मैचों में 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है.बता दें कि लखनऊ के खिलाफ मैच को आरसीबी ने 5 विकेट से जीत लिया. 

ये भी पढ़ें- CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल

ये भी पढ़ें- Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com