विज्ञापन

Instagram का बड़ा एक्शन: लाखों 'फेक फॉलोअर्स' साफ, Virat Kohli और Priyanka Chopra को लगा बड़ा झटका

Kylie Jenner और Priyanka Chopra के फॉलोअर्स में भी बड़ी गिरावट देखी गई. हालांकि किसी भी स्टार्स ने इस मामले पर सामने नहीं आए.

Instagram का बड़ा एक्शन: लाखों 'फेक फॉलोअर्स' साफ, Virat Kohli और Priyanka Chopra को लगा बड़ा झटका
Instagram ने हाल ही में फेक अकाउंट्स और बॉट्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है.

Instagram ने हाल ही में फेक अकाउंट्स और बॉट्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. इसके बाद दुनिया भर के कई बड़े स्टार्स के फॉलोअर्स अचानक लाखों में कम हो गए. रिपोर्ट्स के अनुसार Priyanka Chopra, Virat Kohli, Kylie Jenner और Cristiano Ronaldo जैसे बड़े नामों के फॉलोअर्स में भारी कमी देखी गई है.

Virat Kohli और Ronaldo को बड़ा नुकसान

रिपोर्ट्स के अनुसार Virat Kohli के अकाउंट से लगभग 20 लाख फॉलोअर्स कम हुए. पहले उनके फॉलोअर्स करीब 276 मिलियन थे, जो अब लगभग 274 मिलियन रह गए हैं. वहीं, Cristiano Ronaldo के अकाउंट से करीब 66 लाख फॉलोअर्स कम हुए. हालांकि इसके बावजूद Ronaldo अब भी Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Kylie Jenner और Priyanka Chopra भी प्रभावित

Kylie Jenner और Priyanka Chopra के फॉलोअर्स में भी बड़ी गिरावट देखी गई. हालांकि कोई भी स्टार्स इस मामले पर सामने नहीं आए. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग लगातार स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं, जिनमें फॉलोअर्स की संख्या अचानक कम दिखाई दे रही है.

पुरानी रिपोर्ट्स में भी हुआ था खुलासा

साल 2019 में लंदन की एक संस्था ने दावा किया था कि दुनिया के कई बड़े सितारों ने नकली फॉलोअर्स खरीदे थे. रिपोर्ट में कहा गया था कि कई अकाउंट्स पर बड़ी संख्या में बॉट्स और बंद पड़े प्रोफाइल मौजूद थे. उस समय Ellen DeGeneres का नाम भी काफी चर्चा में आया था. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उनके आधे से ज्यादा फॉलोअर्स नकली हो सकते हैं.

Instagram क्यों कर रहा है ये सफाई?

Meta का कहना है कि यह कदम प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए उठाया गया है. फेक अकाउंट्स और बॉट्स का इस्तेमाल अक्सर लाइक, कमेंट और पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है. इससे आम लोगों और ब्रांड्स को गलत तस्वीर दिखाई देती है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
Renu Chouhan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Instagram Fake Followers, Instagram Bot Cleanup, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com