विज्ञापन

CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल

IPL 2026 Points Table, CSK vs KKR: आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में इस समय राजस्थान 5 में से 4 मैच जीतकर पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है

CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल
IPL 2026, CSK vs KKR Points Table

Updated IPL 2026 Points Table: केकेआर को एक और हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके ने केकेआर को 32 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की, इस जीत के साथ सीएसके ने अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में बेहतर की है.सीएसके अब प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गया है  लेकिन केकेआर को भारी नुकसान हो गया है. केकेआर इस समय प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है. केकेआर ने अबतक 5 मैच खेला है जिसमें से 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. केकेआर वर्तमान में एक अंक के साथ 10वें नंबर पर है, सीएसके से मिली हार के बाद अब केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है. 

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल

Latest and Breaking News on NDTV

सभी मैच जीतने होंगे

अब केकेआऱ को 9 मैच और खेलने हैं. बता दें कि आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने क लिए टीम को कम से कम 14 से 16 अंक हासिल करने होते हैं ऐसे में अब केकेआर को अपने बचे 9 मैच में से 7 से 8 मैच हर हाल में जीतने होंगे और साथ ही नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा. इस समय केकेआऱ के नेट रन रेट -1.315 का है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सीएसके अब 8वें नंबर पर  

 

Latest and Breaking News on NDTV

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में इस समय राजस्थान 5 में से 4 मैच जीतकर पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है पंजाब ने अबतक 4 मैच में से तीन मैच जीते हैं, तीसरे नंबर पर आरसीबी की टीम है. बेंगलुरु ने 4 में से तीन मैच जीते हैं. चौथे नंबर पर हैदराबाद की टीम है और पांचवें नंबर पर इस समय दिल्लवी कैपिटल्स की टीम है.  

ये भी पढ़ें- Video: हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को किसने दिया गुलाब ?

ये भी पढ़ें- Video: बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को किया आउट तो प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता की खुशी पहुंची सातवें आसमान, ऐसे मनाया जश्न

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com