विज्ञापन

'AIMIM आतंकी संगठन, ओवैसी और बिन लादेन में कोई फर्क नहीं', महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने AIMIM को आतंकी संगठन बताया है. उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में रत्ती भर भी फर्क नहीं है. नितेश राणे ने मांग की है कि PFI की तरह ही AIMIM को भी बैन किया जाना चाहिए.

'AIMIM आतंकी संगठन, ओवैसी और बिन लादेन में कोई फर्क नहीं', महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी.
  • महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने AIMIM को आतंकी संगठन बताते हुए ओवैसी को ओसामा बिन लादेन के समान बताया है.
  • नितेश राणे ने AIMIM पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है और कहा कि उनकी नीतियों में जिहाद का एजेंडा प्रमुख है.
  • नासिक के कॉर्पोरेट जिहाद मामले में AIMIM के नेताओं ने आरोपी निदा खान का समर्थन किया है, जिससे विवाद बढ़ा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

Nitesh Rane attack on AIMIM: बयानबाजी के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने अब फिर से बड़ा विस्फोटक बयान दिया है. नितेश राणे ने अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) और इस पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा विवादित बयान दिया है. नितेश राणे ने AIMIM को एक आतंकी संगठन बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और ओसामा बिन लादेन के बीच कोई फर्क नहीं है. नितेश राणे के इस बयान से राजनीति गरमाने के आसार है. मालूम हो कि AIMIM भारत का एक राजनीतिक दल है. हैदराबाद से शुरू हुई इस पार्टी के कई राज्यों की विधायिका में भी सदस्य है. खुद ओवैसी हैदराबाद से कई बार के सांसद हैं.  

PFI की तरह AIMIM पर भी बैन लगना चाहिएः नितेश राणे

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, "AIMIM एक आतंकवादी संगठन है. ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में रत्ती भर भी फर्क नहीं है. जो काम ओसामा बिन लादेन अल-कायदा के जरिए करता था, ठीक वही काम अब असदुद्दीन ओवैसी AIMIM के जरिए कर रहा है... चुने जाने के बाद से उन्होंने असल में कौन सा बड़ा काम किया है? उनके घोषणापत्र में सिर्फ एक ही एजेंडा है कि वे जिहाद करेंगे... जिस तरह हमने PFI पर बैन लगाया, उसी तरह AIMIM पर भी बैन लगना चाहिए..." 


नासिक  TCS वाले मामले में AIMIM के बयान पर नितेश का तीखा हमला

मालूम हो कि नासिक के बहुचर्चित 'कॉर्पोरेट जिहाद' और जबरन धर्मांतरण मामले में AIMIM के कई नेताओं ने आरोपी निदा खान की मदद की है. AIMIM के पूर्व पार्षद मतीन पटेल पर निदा को शरण देने की जानकारी भी सामने आई है. साथ ही वारिस पठान सहित कई नेताओं ने बयानों के जरिए निदा क बचाव किया. इसी मामले से जुड़े सवाल पर नितेश राणे ने AIMIM को आतंकी संगठन बताया है.

वारिस पठान बोले- कोर्ट में पेश किए जाने से पहले ही निदा को आतंकवादी घोषित कर दिया

मालूम हो कि AIMIM के कुछ नेता इन दिनों नासिक के TCS वाले मामले में दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में है. नासिक TCS मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिमांड पर भेज दिया गया है. उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने से पहले ही, 'गोदी मीडिया' ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया और उनका पूरा मीडिया ट्रायल चला दिया. वे कौन होते हैं ट्रायल चलाने वाले? अगर आपको ही ट्रायल चलाना है, तो कोर्ट बंद कर दीजिए. 

वारिस पठान ने TCS केस में गिरफ्तार निदा खान का किया बचाव

वारिस पठान ने आगे कहा कि अगर उनकी जगह कोई बेकसूर हिंदू बहन होती, तो मैं उसका भी साथ देता. ये लोग कानून नहीं जानते; इन्होंने कानून पढ़ा ही नहीं है. कानून कहता है कि जब तक कोई व्यक्ति कोर्ट में दोषी साबित न हो जाए, तब तक उसे बेकसूर ही माना जाता है... लेकिन यहाँ तो ये लोग पहले से ही उसे दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं. वे उसे आतंकवादी का लेबल दे रहे हैं, लेकिन असल में हुआ क्या था? TCS के बयान से यह साफ़ हो गया कि निदा खान HR हेड नहीं थीं; वह तो बस एक टेली-रिस्पॉन्डर थीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वारिस पठान बोले- हम कानूनी तरीके से जवाब देंगे

वारिस पठान ने आगे कहा कि असल में, HR के जो असली हेड थे—जो कि गैर-मुस्लिम हैं—उन्हें गिरफ़्तार किया गया था. इस बात का इस्तेमाल करके पूरी की पूरी पार्टी को निशाना बनाना सरासर गलत है. हम कानून को अच्छी तरह जानते हैं और कानूनी तरीकों से इसका पूरा जवाब देंगे..." वारिस पठान से पहले AIMIM के महाराष्ट्र चीफ इम्यियाज जलील का भी बयान इस मामले पर आया था. नासिक TCS वाले मामले में AIMIM नेताओं के इन बयानों पर नितेश राणे ने पार्टी पर तीखा हमला किया है. 

यह भी पढ़ें - नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला: आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com