विज्ञापन

Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Sanju Samson Creates History: संजू सैमसन ने केकेआर के खिलाफ 48 रन की पारी खेली, अपनी 48 रन की पारी में संजू ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
Sanju Samson record in IPL 2026: संजू सैमसन ने रचा इतिहास

Sanju Samson record:सीएसके ने केकेआर को 32 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की. इस जीत में सीएसके के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाई, स्पिनर नूर अहमद  ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए और केकेआऱ के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इससे पहले सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए थे जिसमें संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए थे, अपनी 48 रन की पारी में संजू ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया .

संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने आईपीएल में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है. सैमसन आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर टीम के लिए सबसे ज्यादा बार सर्वाधिक स्कोर बनाने के मामले में धोनी से आगे निकल गए हैं. बता दें कि यह 24 बार है, जब संजू ने टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए हैं. धोनी ने 23 बार ऐसा कमाल अपने टीम के लिए आईपीएल में किया था. वहीं, क्विंटन डी कॉक इस मामले में सबसे आगे है. क्विंटन डी कॉक ने 30 बार अपनी टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाने में सफल रहे हैं. .इस मामले में दूसरे नंबर पर केएल राहुल रहे हैं. राहुल ने 29 बार यह कारनामा किया है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत रहे हैं. पंत ने 28 बार ऐसा कारनामा आईपीएल में अबतक किया है. 

IPL में बतौर विकेटकीपकर टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  • 30: क्विंटन डी कॉक
  •  29: केएल राहुल
  • 28: ऋषभ पंत
  • 26: रॉबिन उथप्पा
  •  24: संजू सैमसन
  •  24: दिनेश कार्तिक
  •  23: एमएस धोनी

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए, जिसके बाद केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी, सीएसके ने यह मैच 32 रन से जीत लिया.  

ये भी पढ़ें- Video: हैदराबाद की जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन को किसने दिया गुलाब ?

ये भी पढ़ें- Video: बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को किया आउट तो प्रफुल्ल हिंगे के माता-पिता की खुशी पहुंची सातवें आसमान, ऐसे मनाया जश्न

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, Indian Premier League 2026, Mahendra Singh Dhoni, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com