विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2023

Video: शमी का खुलासा, सेलेक्टर के इस जबाव के बाद लिया यूपी के लिए न खेलने का फैसला

World Cup 2023 से लौटने के बाद Mohammed Shami ने जो खुलासा किया है, वह एक प्रदेश के लिए बहुत ही शर्मनाक है

Video: शमी का खुलासा, सेलेक्टर के इस जबाव के बाद लिया यूपी के लिए न खेलने का फैसला
नई दिल्ली:

हाल ही में खत्म हुए World Cup 2023 में टीम इंडिया के पोस्टर ब्वॉय रहे मीडियम पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद प्रसिद्ध खेल उपकरण निर्माता कंपनी प्यूमा को दिए इंटरव्यू में बहुत ही बिंदास और बेबाक अंदाज में बोलते दिखाई पड़े हैं. और शमी ने इस इंटरव्यू में कई ऐसी बातें कही हैं, जो आम फैंस के बीच भी खासी चर्चा में हैं. उनका वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद और शेयर किया जा रहा है. यूं तो शमी ने इस वीडियो में कई किस्सों को बयां किया, लेकिन शमी का एक किस्सा बहुत ही ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह करियर के शुरुआती दिनों में उत्तर प्रदेश टीम के सेलेक्टर रहे एक शख्स से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया. 

सेलेक्टर का जवाब सुनकर सन्न रह गए

शमी ने बताया कि कैसे जब वह करियर के शुरुआती दिनों में उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम चयन का ट्रॉयल देने गए थे, तो कैसे उन्हें सिरे से एक सेलेक्टर ने खारिज कर दिया था. उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि ट्रॉयल के दौरान उनके भाई ने सेलेक्टर से बात की और उसका जवाब सुनकर वह एकदम सन्न रन गए. बता दें कि शमी (Mohammed Shami) यूपी के अमरोहा जिले से आते हैं. और शुरुआत में उन्होंने उत्तर प्रदेश टीम में चयन के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन यहां से निराशा मिलने के बाद इस पेसर ने बंगाल का रुख किया.

काबिलियत वालों की यहां जरुरत नहीं

शमी ने कहा कि मेरे भाई से कहा गया कि अगर मेरी कुर्सी हिला सकते हो, तो लड़का सेलेक्ट हो जाएगा. इस पर मेरे भाई ने कहा कि कुर्सी हिलाना तो दूर, मैं आपकी कुर्सी पलट भी सकता हूं. मेरी अच्छी-खासी पावर है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करनना चाहता. भारतीय पेसर ने कहा कि अगर मेर भाई में क्षमता है, तो उसका चयन होना चाहिए. इस पर सेलेक्टर ने कहा कि टैलेंट वाले लोगों का यहां कोई काम नहीं है. इसके बाद मेरे भाई ने फॉर्म फाड़कर फेंकते हुए कहा कि अब मेरा भाई यूपी राज्य में नहीं खेलेगा. वह उत्तर प्रदेश क्रिकेट में मेरा आखिरी दिन था. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Kaif Ahmed, Mohammad Kaif, ICC Cricket World Cup 2023, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com